8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में देर शाम मौत का तांडव; 3 मंजिला रेस्टोरेंट ढहा, खाना खा रहे 2 लोगों की मौत,10 जने घायल

Kota building collapse: कोटा शहर में देर शाम एक 3 मंजिला इमारत ढहने से कोहराम मच गया। शहर के इंद्रविहार इलाके में ओपेरा अस्पताल रोड स्थित तीन मंजिला देहली नॉनवेज स्पाइसी रेस्टोरेंट की इमारत रात करीब 9 बजे अचानक गिर गई।

2 min read
Google source verification
देर रात तक रेस्क्यू में जुटी एनडीआरएफ की टीम, पत्रिका फोटो
Play video

देर रात तक रेस्क्यू में जुटी एनडीआरएफ की टीम, पत्रिका फोटो

Kota building collapse: कोटा शहर में देर शाम एक 3 मंजिला इमारत ढहने से कोहराम मच गया। शहर के इंद्रविहार इलाके में ओपेरा अस्पताल रोड स्थित तीन मंजिला देहली नॉनवेज स्पाइसी रेस्टोरेंट की इमारत रात करीब 9 बजे अचानक गिर गई। नीचे रेस्टोरेंट में कई लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान हादसा होने से मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है वहीं 10 लोगों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मलबे में दबे 2 लोगों की मौत, 10 घायल

मलबे में दबने से दो जनों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल अस्पताल में भर्ती हैं। जिनका उपचार चल रहा है। मृतकों में से एक की पहचान अरण्य (20) के रूप में हुई है वह जेइई की तैयारी कर रहा था, वहीं दूसरा छात्र करीब 14-15 वर्ष का है जिसकी शिनाख्त के प्रयास पुलिस कर रही है। मौके पर देर रात तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था।

पास की बिल्डिंग को गिराया जा रहा था, उसी से हुआ नुकसान

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात 9 बजे धमाके के साथ इमारत ढह गई। इमारत से सटा एक और नॉनवेज रेस्टोरेंट है। जिसे कुछ दिनों से गिराया जा रहा था, शनिवार को भी जेसीबी मशीन से इस बिल्डिंग के एक हिस्से को गिराया गया था। आशंका है कि इससे हादसे वाली इमारत को नुकसान पहुंचा और वह गिर गई। देर रात तक टीमें मलबे में दबे घायलों को निकालने का प्रयास कर रही थी।

घायलों में अधिकतर 20-30 वर्ष के

पुलिस के अनुसार घायल सुजिता (40), शालीन (25), पूर्व (24), नावेव (20) को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहांगीर (30) तथा कला (25) को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहांगीर की हालत गंभीर है। अन्य घायलों में पूरण मीणा, मो. साबिर, भूपेंद्र, रॉकी और डेनियल है।

अवैध रूप से चल रहा था रेस्टोरेंट

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार शहर के इंद्रविहार इलाके में नॉनवेज रेस्टोरेंट का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था। रेस्टोरेंट संचालक ने नगर निगम से कोई एनओसी नहीं ले रखी थी। अब जिला प्रशासन इस बारे में जांच कर दोषी रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कार्रवाई करेगा।