10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“वो मुझे जीने नहीं देगी…पुरुषों के लिए कोई कानून नहीं बना “, पत्नी-सास से प्रताड़ित पति ने आखिरी वीडियो बनाकर दी जान

Husband Commit Suicide After Make Video: दीपक की मौत के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

2 min read
Google source verification

demo pic

Rajasthan: डीडवाना-कुचामन जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। यहाँ नावा शहर के सहमत नगर में दीपक वैष्णव नाम के एक युवक ने सुसाइड कर लिया। लेकिन दीपक की मौत के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

"वो मुझे जीने नहीं देगी…" - मौत से पहले का आख़िरी वीडियो

दीपक ने सुसाइड करने से ठीक पहले अपना दर्द बयां करते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया। आँखों में आँसू लिए दीपक ने वीडियो में बताया कि वह अपनी पत्नी नीतू और सास की प्रताड़ना से तंग आ चुका था। उसने अपनी पत्नी पर बार-बार मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

झूठे मुकदमों और जेल का डर: क्या है पूरा विवाद?

मृतक के भाई मनीष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कई गंभीर खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दीपक पर उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग पैसों के लिए दबाव बना रहे थे। उसे बार-बार झूठे मुकदमों में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकियां दी जा रही थीं। जोधपुर के महिला थाने में दर्ज एक पुराने मामले के जरिए उसे लगातार डराया-धमकाया जा रहा था। वीडियो में दीपक ने अपनी पत्नी के तीन-चार मित्रों पर भी मिलीभगत और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

पुलिस की कार्रवाई: क्या कहते हैं अधिकारी?

कुचामनसिटी के पुलिस उपअधीक्षक (DSP) मुकेश चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि दीपक नावा में किराए के मकान में रहता था। दीपक के भाई मनीष की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को साक्ष्य (Evidence) के तौर पर लिया गया है। डिजिटल साक्ष्यों और कॉल रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच की जा रही है।

परिजनों की मांग: मिले न्याय

दीपक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वीडियो में नामजद आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना है कि अगर समय रहते प्रताड़ना रुकी होती, तो दीपक आज हमारे बीच होता।

नोट: आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। यदि आप या आपके परिचित किसी भी तरह के मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो तुरंत विशेषज्ञों या हेल्पलाईन नंबरों की मदद लें।