
फोटो सोर्स: पत्रिका, ताइवान लेडी
कुशीनगर जिले में ताइवान की एक महिला पर्यटक लिन लियांग-चुन का महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर से आईफोन 17 प्रो गायब हो गया। इस मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब ₹1,34,900 है। मोबाइल मिलने के बाद विदेशी पर्यटक ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए
जानकारी के अनुसार, एक फरवरी 2026 को ताइवान निवासी लिन लियांग-चुन कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान मंदिर परिसर में उनका आईफोन 17 प्रो गुम हो गया।मोबाइल गुम होने से परेशान महिला पर्यटक ने अपने सहयोगियों के माध्यम से पर्यटन पुलिस को इसकी सूचना दी।
SP केशव कुमार ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। इस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र का उपयोग करते हुए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी का लोकेशन भी ट्रेस कर लिया। कुछ ही दिनों में मोबाइल फोन सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
सोमवार को बरामद मोबाइल फोन को विधिवत प्रक्रिया पूरी करने के बाद श्रीमती लिन लियांग-चुन को सौंप दिया गया। मोबाइल पाकर महिला पर्यटक ने कुशीनगर पुलिस का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने SP सहित पूरी टीम की सराहना की।
पुलिस टीम में पर्यटन थाना के उपनिरीक्षक शरद भारती, उपनिरीक्षक नरेंद्र उपाध्याय, कांस्टेबल शानू कुमार और कांस्टेबल माधुरी शामिल रहे। थानाध्यक्ष (पर्यटन थाना) उपनिरीक्षक शरद भारती ने बताया कि पर्यटन स्थलों पर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह की त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
Published on:
10 Feb 2026 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allकुशीनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
