3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aadhaar ऐप अपडेट के बाद यूजर्स कन्फ्यूज, जानिए नंबर-पता बदलने का नया तरीका

Aadhaar App Update: UIDAI के नए आधार ऐप अपडेट के बाद नंबर और पता बदलने का तरीका बदल गया है। जानिए मोबाइल, एड्रेस अपडेट और बायोमेट्रिक लॉक का नया प्रोसेस।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Feb 03, 2026

Aadhaar App Update

Aadhaar App Update (Image: ChatGPT)

Aadhaar App Update: UIDAI ने हाल ही में आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया है। नए अपडेट के साथ ऐप का लुक और इंटरफेस तो बदला ही है, साथ ही कई फीचर्स की जगह भी बदल दी गई है। ऐसे में आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर या पता अपडेट करने वाले यूजर्स के बीच कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई है। कई लोग यह समझ नहीं पा रहे कि नया ऑप्शन कहां मिलेगा और अपडेट का सही प्रोसेस क्या है।

अगर आप भी नए आधार ऐप को लेकर असमंजस में हैं, तो यहां आसान भाषा में समझिए कि अब मोबाइल नंबर, पता अपडेट करने और बायोमेट्रिक लॉक करने का नया तरीका क्या है।

नए Aadhaar ऐप में क्या बदला है?

28 जनवरी को UIDAI ने आधार ऐप का फुल वर्जन जारी किया। इस अपडेट के बाद ऐप का लुक और नेविगेशन बदला गया है, फीचर्स को नए सेक्शन में शिफ्ट किया गया है। अब आधार वेरिफिकेशन, अपडेट और बायोमेट्रिक कंट्रोल एक ही ऐप में उपलब्ध हैं। हालांकि, रजिस्ट्रेशन का तरीका पहले जैसा ही रखा गया है।

नए Aadhaar ऐप में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप पहली बार आधार ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो नीचे बताए जा रहे स्टेप्स फॉलो करें।

  • ऐप डाउनलोड करने के बाद Continue to Register पर टैप करें।
  • अपना Aadhaar Number दर्ज करें।
  • नियम और शर्तें स्वीकार करें।
  • Continue to Send SMS पर क्लिक कर मोबाइल वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • Face Authentication पूरा करें।
  • ऐप के लिए एक PIN सेट करें।
  • इसके बाद आप ऐप का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं।

नए Aadhaar ऐप में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?

  • ऐप अपडेट के बाद मोबाइल नंबर अपडेट का ऑप्शन अब Services टैब में दिया गया है।
  • नीचे दिए गए Services टैब पर क्लिक करें।
  • Mobile Number Update चुनें।
  • Continue to Update Mobile Number पर टैप करें।
  • नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • ऐप में दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑथेंटिकेशन करें।
  • OTP वेरिफिकेशन के बाद आपकी रिक्वेस्ट UIDAI को भेज दी जाती है।

फीस: 75 रुपये
समय: करीब 15 दिन

नए Aadhaar ऐप में पता (Address) कैसे अपडेट करें?

पता अपडेट करने का ऑप्शन भी Services टैब में ही मिलेगा।

Address Update पर क्लिक करें

चुनें कि आप किस तरीके से पता अपडेट करना चाहते हैं।

  • अपने डॉक्यूमेंट से?
  • परिवार के किसी सदस्य के आधार से?

डॉक्यूमेंट के जरिए पता अपडेट करने का तरीका

  • Using Your Documents पर टैप करें।
  • Continue to Update Address पर क्लिक करें।
  • बिजली बिल, फोन बिल जैसे वैध डॉक्यूमेंट चुनें।
  • नई डिटेल्स वेरिफाई करें।
  • Face Authentication पूरा करें।
  • पेमेंट कर रिक्वेस्ट सबमिट करें।

फीस: 75 रुपये
समय: करीब 15 दिन

परिवार के सदस्य के आधार से पता अपडेट कैसे करें?

अगर आपके पास जरूरी डॉक्यूमेंट नहीं हैं, तो परिवार के किसी सदस्य के आधार से भी पता अपडेट किया जा सकता है।

  • Using Family Member’s Aadhaar पर क्लिक करें।
  • परिवार के सदस्य का Aadhaar Number दर्ज करें।
  • Face Authentication पूरा करें।
  • पेमेंट कर रिक्वेस्ट सबमिट करें।

नए Aadhaar ऐप में बायोमेट्रिक लॉक कैसे करें?

  • नए ऐप में बायोमेट्रिक लॉक का ऑप्शन अब होम पेज पर ही दिया गया है।
  • होम पेज पर Aadhaar QR कोड के नीचे Biometrics Unlocked पर टैप करें, Confirm Biometric Lock चुनें - Yes, Confirm पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका बायोमेट्रिक डेटा लॉक हो जाएगा, जिससे गलत इस्तेमाल का खतरा कम होता है।

क्यों जरूरी है नए ऐप को समझना?

आधार से जुड़े ज्यादातर जरूरी काम अब ऑनलाइन हो चुके हैं। ऐसे में नए Aadhaar ऐप के अपडेटेड प्रोसेस को समझना जरूरी है, ताकि गलत ऑप्शन चुनने से बचा जा सके, समय और पैसे की बचत हो और आधार से जुड़ी सेवाओं का सही फायदा मिल सके।