Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

Aadhar Card New Charges 2025 : अब 700 रुपए तक देने होंगे… देखिए आधार कार्ड सेवाओं के लिए कितने बढ़े रेट

Aadhar Card New Charges 2025 : UIDAI ने 1 अक्टूबर 2025 से आधार कार्ड अपडेट और सेवाओं के रेट बढ़ा दिए हैं। अब डेमोग्राफिक अपडेट 75 रुपए, बायोमेट्रिक 125 रुपए और घर बैठे सेवा के लिए 700 रुपए तक देने होंगे। पूरी जानकारी पढ़ें।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Aadhar Card New Charges 2025
Aadhar Card New Charges 2025 (photo- uidai online aadhar card)

Aadhar Card New Charges 2025 : आधार कार्ड आज हर भारतीय की सबसे जरूरी पहचान बन चुका है। बैंक का काम हो, सरकारी योजना का फायदा लेना हो या फिर सिम कार्ड लेना हो। आधार कार्ड हर जगह काम आता है। लेकिन अगर इसमें कोई गलती हो जाए या आपको इसमें कुछ अपडेट करवाना पड़े, तो अब आपकी जेब पहले से ज्यादा ढीली होगी। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार कार्ड से जुड़ी कई सेवाओं के दाम बढ़ा दिए हैं। ये नए रेट 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुके हैं और 30 सितंबर 2028 तक इसी तरह रहेंगे।

डेमोग्राफिक अपडेट्स अब 75 रुपए

पहले नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी जैसी जानकारी बदलने या सही करने के लिए 50 रुपए देने पड़ते थे। लेकिन अब इसके लिए आपको 75 रुपए देने होंगे। हां, अगर आप ये काम बायोमेट्रिक अपडेट के साथ कराते हैं तो अलग से चार्ज नहीं लगेगा।

बायोमेट्रिक अपडेट्स पर भी बढ़ा खर्च

अगर आपको फिंगरप्रिंट, आंखों की स्कैनिंग (आईरिस) या फोटो अपडेट करनी है तो अब इसकी कीमत 125 रुपए है। और ध्यान रहे, अक्टूबर 2028 से यही फीस बढ़कर 150 रुपए हो जाएगी।

घर बैठे मुफ्त, सेंटर पर 75 रुपए

UIDAI ने डॉक्यूमेंट अपडेट्स को लेकर भी नई सुविधा दी है। अगर आप अपने आधार से जुड़े डॉक्यूमेंट्स (जैसे एड्रेस प्रूफ या आईडी प्रूफ) को myAadhaar पोर्टल से अपडेट करेंगे तो ये काम 14 जून 2026 तक बिल्कुल फ्री रहेगा। लेकिन अगर यही काम आप आधार नामांकन केंद्र पर करवाते हैं तो इसके लिए आपको अब 75 रुपए चुकाने होंगे (पहले 50 रुपए लगते थे)।

आधार की प्रिंट कॉपी

कभी-कभी लोगों को आधार की हार्ड कॉपी चाहिए होती है। इसके लिए अब पहले फेज में 40 रुपए और दूसरे फेज में 50 रुपए चुकाने होंगे।

बच्चों के लिए बड़ी राहत

UIDAI ने बच्चों के लिए राहत की खबर दी है। 5 से 7 साल और 15 से 17 साल के बच्चों के लिए पहली बायोमेट्रिक अपडेट बिल्कुल मुफ्त होगी। वहीं, 7 से 15 साल तक के बच्चों के लिए सामान्यत: 125 रुपए देने पड़ते हैं, लेकिन 30 सितंबर 2026 तक ये भी फ्री रखा गया है।

घर पर आधार सेवा अब 700 रुपए तक

जो लोग नामांकन केंद्र नहीं जा सकते, उनके लिए अब UIDAI ने होम एनरोलमेंट की सुविधा दी है। इसके लिए एक विजिट पर 700 रुपए (GST समेत) देने होंगे। अगर उसी पते पर एक से ज्यादा लोग ये सेवा लेते हैं, तो हर अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपए देने होंगे।

सेवाओं की कीमतें पहले से ज्यादा

कुल मिलाकर, अब आधार से जुड़ी सेवाओं की कीमतें पहले से ज्यादा हो गई हैं। बच्चों के लिए कुछ अपडेट्स भले ही फ्री रखे गए हों, लेकिन बाकी सभी सेवाओं पर खर्च बढ़ा है। खासकर अगर आप घर बैठे आधार अपडेट कराना चाहते हैं तो इसके लिए 700 रुपए तक देने पड़ सकते हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar