12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayushman Card 2026: आयुष्मान कार्ड बनाने के चक्कर खत्म! अब आसान हुआ गांव में कार्ड बनाना, 5 लाख इलाज वाली योजना में बड़ा बदलाव?

Ayushman Card 2026 Update: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट कोटेदार, आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी अब बना पाएगी कार्ड

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nikhil Parmar

Feb 12, 2026

Ayushman Card 2026

Ayushman Card 2026(AI Image)


Ayushman Card: अब Ayushman Card बनवाना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण और शहरी स्तर पर अपना दायरा बढ़ाते हुए राशन डीलर (कोटेदार), आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, पीएचसी सखी (PHC SAKHI), सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) और ग्रामीण क्षेत्रों के फार्मासिस्ट को भी कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। ताकि अब आयुष्मान कार्ड बनाना और ज्यादा आसान हो जाए। इस फैसले का मकसद है कि पात्र लोगों को स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर न लगाने पड़ें और ज्यादा से ज्यादा परिवार योजना से जुड़ सकें। ताकि हर परिवार को इसका लाभ मिल सकें। इसके लिए बड़ी संख्या में ऑपरेटर आईडी भी जारी की गई हैं और चयनित लोगों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

Ayushman Bharat Yojana 2026: 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा

इसके के तहत चिन्हित किए गए सरकारी और निजी अस्पतालों में हर पात्र परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है। परिवार के प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनता है, जिससे इलाज के समय सीधे अस्पताल में सुविधा मिलती है और गरीब परिवार को समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

Ayushman Bharat fayde: किन्हें मिलेगा फायदा?

अंत्योदय कार्ड धारक और गरीबी रेखा के नीचे (BPL) के गुलाबी और लाल राशन कार्ड धारक इस योजना के पात्र हैं। इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, उत्तर प्रदेश राज्य के कर्मचारी और अन्य राशन कार्ड धारक भी अपनी पात्रता ऑनलाइन जाकर जांच सकते हैं।
अब पात्र व्यक्ति अपने नजदीकी कोटेदार या आशा कार्यकर्ता से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

Ayushman Card At Home: घर बैठे ऐसे बनाएं आयुष्मान कार्ड

अगर आप घर से ही कार्ड का आवेदन करना चाहते हैं तो Ayushman App (आयुष्मान ऐप) डाउनलोड करें। मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। फिर PMJAY योजना चुनें, राज्य और जिला भरें। अपना आधार नंबर डालते ही परिवार की सूची दिखाई देगी। जिनका
भी कार्ड नहीं बना है, वे OTP आधारित ई-केवाईसी(e-kyc) और फोटो अपलोड कर आवेदन पूरा कर सकते हैं। वेरिफिकेशन के बाद कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

Ayushman Card Document: जरूरी दस्तावेज?

नीचे दिए जा रहे इन डाक्यूमेंट्स से ये कार्ड बन जाएगा।
आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है। ई-श्रम या श्रमिक कार्ड होने से पात्रता साबित करने में आसानी मिलती है।