1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Upcoming Smartphones: फरवरी 2026 में स्मार्टफोन की बाढ़… सैमसंग से एप्पल तक होंगे बड़े लॉन्च

Upcoming Smartphones February 2026: फरवरी 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट। Samsung Galaxy S26 सीरीज, iQOO 15R, Vivo V70, Google Pixel 10a, iPhone 17e और अन्य नए फोन के फीचर्स और डिटेल्स यहां पढ़ें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Feb 01, 2026

Upcoming Smartphones February 2026

Upcoming Smartphones February 2026 (Image: Samsung)

Upcoming Smartphones February 2026: फरवरी 2026 की शुरुआत स्मार्टफोन लवर्स के लिए बेहद इंटरेस्टिंग होने वाली है। इस महीनें मोबाइल बाजार में बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च के लिए तैयार हैं। सैमसंग की फ्लैगशिप S26 सीरीज से लेकर गूगल और एप्पल के मॉडल्स तक, आइए जानते हैं इस महीने लॉन्च होने वाले उन स्मार्टफोन्स के बारे में।

Samsung Galaxy S26 Series

फरवरी का सबसे बड़ा आकर्षण सैमसंग का Galaxy Unpacked 2026 इवेंट होगा। लीक्स के मुताबिक, कंपनी 25 फरवरी 2026 को अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra पेश कर सकती है। अल्ट्रा मॉडल में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। साथ ही, प्राइवेसी डिस्प्ले और अपग्रेडेड कैमरा सेंसर इसे और भी खास बनाएंगे। सीरीज में कंपनी का लेटेस्ट Exynos 2600 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।

iQOO 15R

iQOO भारत में अपना नया iQOO 15R मॉडल 24 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन होगा जो कम बजट में फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 7,600 mAh की बैटरी और 100W की सुपरफास्ट चार्जिंग मिल सकती है। Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर हो सकता है। गेमिंग लवर्स के लिए इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Vivo V70 Series

वीवो अपनी पॉपुलर V-Series को अपडेट करते हुए Vivo V70 और V70 Elite को फरवरी में मार्केट में उतार सकता है। इसमें ZEISS की बेहतरीन कैमरा तकनीक देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 90W की फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।

Google Pixel 10a

गूगल अपने Pixel 10a को फरवरी में लॉन्च कर सकता है। इसमें Tensor G4 चिपसेट और 48 मेगापिक्सेल का डुअल कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसमें 5,100mAh की बैटरी और 23W की चार्जिंग देखने को मिल सकती है। यह फोन उन यूजर्स के लिए बेस्ट होगा जिन्हें क्लीन स्टॉक एंड्रॉइड और अच्छा कैमरा सॉफ्टवेयर पसंद है।

Apple iPhone 17e

एप्पल iPhone 17e को फरवरी में पेश कर सकता है। इसमें नॉच की जगह Dynamic Island मिल सकता है। इस फोन A19 चिपसेट होगा, 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले और सिंगल 48 मेगापिक्सल कैमरा, जो इसे बजट सेगमेंट में भी पावरफुल बना देगा।

Motorola Edge 70 Fusion

मोटोरोला इस बार मिड-रेंज सेगमेंट में स्मार्टफोन लॉन्च की तैयारी में है। फरवरी के अंत तक Motorola Edge 70 Fusion बाजार में आ सकता है। इसमें 6.78-इंच की 144Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी होगी, जो 68W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

OPPO K14 Series

ओप्पो अपनी नई K14 सीरीज के साथ मिड-बजट मार्केट को टारगेट करेगा। शुरुआत OPPO K14x से हो सकती है, जिसके बाद स्टैण्डर्ड K14 मॉडल आएगा। कंपनी ने अभी तक इसका लॉन्च और स्पेसिफिकेशन रिवील नहीं होने दिए है, लेकिन इसमें अट्रैक्टिव डिजाइन और फास्ट चार्जिंग की उम्मीद की जा रही है।