16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Valentine Week में AI Dating पर पहुंचे लोग, क्या अब असली रिश्तों की जगह लेगा वर्चुअल प्यार?

New York के AI Cafe में लोग इंसान नहीं, वर्चुअल पार्टनर के साथ डेट कर रहे है, क्या यही है रिश्तों का असली भविष्य?

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Ai Dating Cafe NYC

Ai Dating Cafe NYC| Image Source- ChatGpt

AI Dating Cafe: इन दिनों वैलेंटाइन वीक के बीच एक विषय तेजी से चर्चा में आ गया है। अमेरिका के New York City में एक AI कैफे खोला गया, जहां लोग किसी इंसान के साथ नहीं बल्कि अपने एआई गर्लफ्रेंड (AI Girlfriend) या बॉयफ्रेंड (AI Boyfriend) के साथ ‘डेट’ पर पहुंच रहे हैं। सुनने में यह आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन आजकल नई टेक्नोलॉजी के जमाने में रिश्तों का यह अलग-सा मेल अब हकीकत बनता दिख रहा है।

AI Dating Cafe NYC: क्या है पूरा कॉन्सेप्ट?

इस कैफे में टेबलो को इस तरह बनाया गया है कि आपके सामने मोबाइल या टैबलेट रखने के लिए स्टैंड हो। लोग अपने फोन में पहले से मौजूद AI Chatbot (एआई चैटबॉट) जिसे वे पहले से ही अपने हिसाब से कस्टमाइज कर चुके है उसके साथ बातचीत करते हैं। कुछ लोग वहीं नए एआई पार्टनर बनाकर कॉफी डेट शुरू करते हैं। इन कैफे का माहौल बिल्कुल सामान्य कैफे जैसा रखा गया है, फर्क सिर्फ इतना है कि सामने बैठा आपका साथी इंसान नहीं, बल्कि स्क्रीन पर मौजूद वर्चुअल पार्टनर है।

AI Dating: क्यों बढ़ रही है एआई डेटिंग की दिलचस्पी?

कई लोगों का कहना है कि एआई से बातचीत में रिजेक्शन या जजमेंट का डर नहीं होता। वे बिना डरे खुलकर अपनी बातें AI Partner(एआई पार्टनर) से कह पाते हैं। कुछ लोग बताते है की ये उनके अकेलेपन से बहार निकलने में बहुत काम आता है, उन्हें अकेला नहीं महसूस होता है। वहीं कुछ इसे सिर्फ एक नया अनुभव मानकर उपयोग कर रहे हैं।

AI Dating Future: ट्रेंड या भविष्य?

टेक विशेषज्ञ मानते हैं कि एआई कंपेनियन मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक सपोर्ट के लिए एक विकल्प तो बन सकते हैं, लेकिन यह भी सवाल खड़ा हो जाता है कि कहीं इससे लोग जीवन के असली रिश्तों से दूरी न बना लें। सोशल मीडिया पर इस कैफे की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हुए हैं। फिलहाल इसे एक लिमिटेड-टाइम प्रयोग की तरह देखा जा रहा है, लेकिन इसकी चर्चा यह बताती है कि डिजिटल रिश्तों का दायरा भी अब बढ़ रहा है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!