7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

YouTube Auto Dubbing Feature से बढ़ेगी इंडियन यूट्यूबर्स की कमाई? जानिए कौन-सा कंटेंट देगा सबसे ज्यादा ग्रोथ

Youtube Auto Dubbing Feature: यूट्यूब ने 27 भाषाओं में ऑटो डबिंग फीचर लॉन्च किया है, इससे इंडियन YouTubers की कमाई और ग्लोबल रीच में बड़ा बदलाव आ सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Feb 06, 2026

YouTube Auto Dubbing Feature

YouTube Auto Dubbing Feature (Image: ChatGPT)

YouTube Auto Dubbing Feature: यूट्यूब ने ऑटो डबिंग फीचर (Auto Dubbing Feature) को 27 भाषाओं में लॉन्च कर दिया है, जो इंडियन Youtubers के बीच खासा उत्साह जगा रहा है। यूट्यूब का यह फीचर यूट्यूब इनकम को प्रभावित कर सकता है। ये एक ऐसा AI फीचर है जो आपके वीडियो को देश विदेश में 27 अलग अलग भाषाओं में लोगों तक पहुंचाएगा। इसका इंडियन यूट्यूब इनकम पर भी असर पड़ सकता है। दर्शको को भी इसका फायदा मिलेगा अब वे 27 भषाओं के कंटेंट को देख और समझ पाएंगे।

Youtube Auto Dubbing Feature: क्या है यूट्यूब का ऑटो डबिंग फीचर?

यूट्यूब ने अपने एप्प पर एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जिससे आप की बनाई हुई वीडियो 27 अलग अलग भाषाओँ में लोगों तक पहुंच पायेगी। ये एक AI टूल है जो वीडियो की ऑडियो को, विदेशी भाषाओँ में बदलकर लोगों तक पहुंचाता है। इसमें यूट्यूब क्रिएटर्स को कोई एक्स्ट्रा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। साथ ही ये फीचर दर्शको के भी उतना ही काम आता है। इस फीचर के होने के कारण लोग अलग अलग लैंग्वेज में वीडियो और यूट्यूब कंटेंट को आसानी से देख पाएंगे।

Indian Youtuber Income: क्या इनकम बढ़ेगी?

इस फीचर के लॉन्च होने के साथ ही ये कयास लगाए जा रहे है की भारतीय Youtubers की इनकम बढ़ सकती है। इंडिया के कंटेंट को अब लोग विदेशों में अपनी अपनी भाषाओं में देख पाएंगे जिससे कंटेंट पर व्यूज और वॉच टाइम बढ़ेगा। जिससे यूट्यूबर्स का ऐड रेवेन्यू (ad revenue) भी बढ़ जायेगा। यही कारण है की इंडियन यूट्यूबर्स की कमाई भी बढ़ सकती है। यूट्यूब पर कमाई बढ़ना CPM पर निर्भर करता है। ये इस बात पर भी निर्भर करेगा की किन देशो के लोग आपके कंटेंट को देख रहे है।

Youtube Auto Dubbing Feature Free Or Paid: ऑटो डबिंग फ्री है?

ये फीचर सभी क्रिएटर्स के लिए बिलकुल फ्री है, किसी भी प्रकार का पैसा इसमें नहीं देना पड़ता है। क्रिएटर्स के पास ऑप्शन होगा की वे अपने किस वीडियो में ऑटो डबिंग फीचर ऑन रखना चाहते है या ऑफ।

Youtube Ai Feature Benifits: किस कंटेंट को ज्यादा फायदा?

AI के इस फीचर के आने के बाद बताया जा रहा है की ऐसे चैनल जो अपने कंटेंट को विदेशों में पहुंचना चाहते है उनको अधिक फायदा हो सकता है। साथ ही एजुकेशन चैनल, इनफार्मेशन और फैक्ट चैनल, ट्रैवेलिंग चैनल, स्टोरीटेलिंग चैनल और बिजनेस चैनल को फायदा मिल सकता है।