AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika


Wedding Trends : आजकल दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा वरमाला वायरल हो रही है। शादी का सीजन ऑन है और सोशल मीडिया पर इस बार सबसे ज्यादा चर्चा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी की हो रही है। वरमाला सेरेमनी का वायरल वीडियो, जिसमें दूल्हा-दुल्हन पर रोज पेटल शॉवर होती नजर आ रही है। वहीं व्लॉगर सौरव जोशी ने भी इस ट्रेंड को अपनाया और अपने व्लॉग में भी हाइलाइट किया है।
देखा जा रहा है कि नई पीढ़ी के कपल्स अपनी शादी को इस ट्रेंड के साथ 'मेमोरी मेकिंग इवेंट' बना रहे हैं। कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी और ठगेश की शादी में भी यही मॉडर्न तड़का लगा था। अगर है आपके किसी खास की शादी तो अपनाए ये 5 वरमाला ट्रेंड्स (Varmala Trends) जो आपकी शादी को बना देंगे 'टॉक ऑफ द टाउन'!
कलर स्मोक वरमाला ट्रेंड उन जोड़ों के लिए परफेक्ट है जो अपनी शादी को कलरफुल बनाना चाहते हैं। वरमाला की रस्म के दौरान, नीला, गुलाबी, बैंगनी या हरा इन शानदार रंगों का एक सुंदर, रंगीन कोहरा स्टेज पर छा जाता है। जो उस मोमेंट को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना देता है।

ये इस साल का सबसे हिट वेडिंग ट्रेंड है। इसमें वरमाला के वक्त, ऊपर से मशीन या किसी खास सेटअप से लाल-गुलाबी गुलाब की पंखुड़ियां बरसती हैं। इंद्रेश उपाध्याय, कृतिका तिवारी, ठगेश इन सभी ने इस ट्रेंड को अपनाया है। जब पंखुड़ियां चेहरे पर गिरती हैं, तो क्लोज-अप शॉट्स में चेहरा और भी ज्यादा ग्लो करता है।
इसमें जैसे ही आप वरमाला डालते हैं, स्टेज के दोनों तरफ से हल्के और सेफ कोल्ड फायर क्रैकर्स फव्वारे की तरह ऊपर उठते हैं। इस मोमेंट में बैकग्राउंड म्यूजिक चल रहा हो, आप वरमाला डाल रहे हो, और पीछे गोल्डन स्पार्कलिंग हो रही हो। ये पूरा एक फिल्मी सीन जैसा होगा।

ये ट्रेंड उन यंग कपल्स के लिए है जो ग्रैंड की जगह क्यूट और एस्थेटिक वाइब चाहते हैं। वरमाला सेरेमनी में बबल मशीनें चला दी जाती हैं, और स्टेज पर हजारों छोटे, चमकते हुए बबल्स उड़ते हैं। फोटोज ऐसी आती हैं जैसे आप किसी फैंटेसी मूवी के स्टेज पर हों और ये बजट-फ्रेंडली भी है।

ये है लग्जरी और ग्रैंड वरमाला का अल्टीमेट कॉम्बिनेशन। इसमें धुएं का इफेक्ट (स्मोक) और हल्के-फुल्के आतिशबाजी के फव्वारे (Pyros) दोनों एक साथ होते हैं। अगर आपको अपनी शादी में रॉयल फील चाहिए तो ये बेस्ट है।

ये सभी ट्रेंड्स 2025 के अंतिम माह दिसंबर में ट्रेंड में दिखे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोगों ने पसंद किया है। इसलिए, कहा जा रहा है कि ये वेडिंग ट्रेंड्स नए साल 2026 में भी देखने को मिल सकते हैं या फिर आप ट्राइ कर सकते हैं।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
11 Dec 2025 06:59 pm
Published on:
11 Dec 2025 06:58 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।