
Rajya Sabha MP Sunetra Pawar|फोटो सोर्स – Patrika.com
Ajit Pawar Wife News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार भी सुर्खियों में आ गई हैं।महाराष्ट्र की राजनीति में आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहने वाली सुनेत्रा पवार चुनावी दौर के दौरान अजित पवार के साथ रैलियों और जनसंपर्क अभियानों में नजर आती रही हैं।उनकी मौजूदगी को राजनीतिक समर्थन के साथ-साथ पारिवारिक मजबूती का संकेत माना जाता है।हालांकि सुनेत्रा पवार सक्रिय राजनीति का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन चुनावी समय में उनकी भूमिका अहम हो जाती है।ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कौन हैं सुनेत्रा पवार और वे क्या करती हैं?
सुनेत्रा पवार का जन्म एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार में हुआ। वे पूर्व मंत्री पद्मसिंह पाटिल की बेटी हैं। वर्ष 1985 में उनका विवाह अजीत पवार से हुआ। राजनीति का माहौल उन्हें विरासत में मिला, लेकिन उन्होंने समय के साथ अपने फैसलों और काम से खुद को साबित किया।जून 2024 में सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बारामती सीट पर सुप्रिया सुले के खिलाफ मैदान में उतरना पूरे देश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया।
सुनेत्रा पवार एनसीपी से जुड़ी एक सक्रिय नेता रही हैं और वर्तमान में वे राज्यसभा सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। इसके साथ ही वे बारामती टेक्सटाइल कंपनी की अध्यक्ष भी हैं और सामाजिक व शैक्षणिक संस्थानों से गहराई से जुड़कर विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।
साल 2010 में सुनेत्रा पवार ने एनवायरनमेंटल फोरम ऑफ इंडिया (EFOI) की स्थापना की। यह संस्था जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास के लिए काम करती है।
वे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था विद्या प्रतिष्ठान की ट्रस्टी भी हैं, जहां ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने पर खास जोर दिया जाता है।
चुनाव आयोग को दिए गए आधिकारिक हलफनामों (MyNeta) के अनुसार, सुनेत्रा पवार की कुल संपत्ति लगभग 127.6 करोड़ रुपये है, जो उनके पति अजित पवार (लगभग 124 करोड़) से अधिक है।वे सिर्फ राजनीति पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि खेती, एग्रो-बिजनेस और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय हैं।इसके अलावा उनके पास बारामती एग्रो, टाटा स्टील, इंफोसिस और एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर भी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,सुनेत्रा पवार के पास सोने और चांदी के बेशकीमती बर्तन हैं, जिनमें 1 किलो से अधिक सोना और लगभग 35 किलो चांदी शामिल है।उनके निजी संग्रह में एक 28 कैरेट का हीरा भी है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में आंकी गई है।यह शानदार कलेक्शन उनके लग्जरी शौक और कीमती धातुओं व रत्नों में रुचि को दर्शाता है।
पवार परिवार में कई प्रमुख राजनीतिक और समाजसेवी व्यक्तित्व शामिल हैं। शरद पवार राष्ट्रीय राजनीति के दिग्गज नेता हैं, जबकि सुप्रिया सुले लोकसभा सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। रोहित पवार महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य हैं और सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद होने के साथ-साथ समाजसेवी के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं।
Updated on:
31 Jan 2026 02:14 pm
Published on:
29 Jan 2026 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
