10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Methi and Jeera Water for Digestion: कुछ भी खाते ही गुब्बारे जैसे फूल जाता है पेट, तो पिएं ये मैजिकल ड्रिंक

Methi and Jeera Water for Digestion: अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं, जिन्हें थोड़ा-सा कुछ भी खाने-पीने पर पेट तुरंत गुब्बारे की तरह फूल जाता है, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज हम घर में मौजूद दो ऐसी चीजों के इस्तेमाल से बनने वाले एक ऐसे मैजिकल ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग और पेट फूलने जैसी समस्याओं राहत मिल सकती है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Feb 10, 2026

Methi and Jeera Water for Digestion

Methi and Jeera Water for Digestion (photo- freepik)

Methi and Jeera Water for Digestion: पहले के समय में जहां ज्यादा उम्र के लोगों में गैस, ब्लोटिंग और पेट फूलने जैसी समस्याएं होती थीं, वहीं आज के समय में खराब खान-पान और गलत लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र के लोग भी इन परेशानियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं, जिन्हें थोड़ा-सा कुछ भी खाने-पीने पर पेट तुरंत गुब्बारे की तरह फूल जाता है और इसी वजह से आप इस साल वैलेंटाइन डे पर डेट पर नहीं जाना चाह रहे हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है।

आज के इस लेख में हम घर में मौजूद दो ऐसी चीजों के इस्तेमाल से बनने वाले एक ऐसे मैजिकल ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका अगर आप रोजाना सेवन करते हैं, तो आपको गैस, ब्लोटिंग और पेट फूलने जैसी समस्याओं से नेचुरली राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से, इन्हें कैसे और कब अपनी डाइट में शामिल करें और किन लोगों को इनका सेवन नहीं करना चाहिए।

गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग के लिए घरेलू नुस्खा (How to make jeera and methi water)

दवा का सेवन किए बिना घरेलू नुस्खे से गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग को दूर करने के लिए सबसे पहले आप 1 गिलास पानी में 1 टीस्पून मेथी के बीज और 1 टीस्पून जीरा मिलाकर रातभर के लिए भिगोकर रख दें। फिर अगली सुबह इसे गैस पर हल्का गुनगुना करें और छननी से छानकर धीरे-धीरे चाय की तरह पिएं।

ऐसे करता है मदद (Benefits of Jeera and fenugreek Water)

जीरा पाचन एंजाइमों को सक्रिय कर खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है, जबकि फाइबर से भरपूर मेथी कब्ज और गैस को जड़ से दूर करती है। जिससे रोजाना इस पानी को पीने से से पेट में गैस नहीं बनती और सीने में जलन होने की समस्या भी कम हो जाती है। वहीं मेथी में मौजूद फाइबर कब्ज को दूर करने में मददगार होता है, जिससे पेट में जमी गंदगी बाहर निकलती है और ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती। इसके अलावा, इस पानी को पीने से आप दिनभर एक्टिव भी महसूस करते हैं।

मेथी और जीरा पानी पीने से होने वाले अन्य फायदे (Jeera and methi water benefits)

मेथी और जीरे को भिगोकर तैयार किए गए इस घरेलू नुस्खे को रोजाना पीने से डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें दूर होने के साथ ही मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त रहता है। इसके अलावा इस पानी के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर को डिटॉक्स करने के साथ पेट की सूजन कम करने में भी मदद मिलती है। इसके साथ ही अगर आपके शरीर में हमेशा दर्द बना रहता है, तो भी इस पानी के पीने से फायदा होता है। दरअसल, जीरे में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इस पानी को पीने से दर्द कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह पानी फैट बर्निंग प्रोसेस को भी तेज करता है।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन (Jeera and methi water side effects)

गैस के लिए मेथी और जीरा पानी वैसे तो लगभग सभी लोगों के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन गर्भवती महिलाएं, लो ब्लड शुगर या लो ब्लड प्रेशर वाले लोग, पेट में अल्सर, ब्लीडिंग डिसऑर्डर या सर्जरी से पहले के मरीजों को इसकी तासीर गर्म होने की वजह से इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य