5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 05, 2026

Pomegranate Peeling Hack: शेफ कुणाल कपूर ने शेयर किया अनार छीलने का आसान तरीका, आप भी आजमाइए

Celebrity Chef Kunal Kapoor ने बताया अनार छीलने का आसान हैक। जानिए बिना गंदगी फैलाए मिनटों में अनार के दाने निकालने का तरीका और इसके हेल्थ बेनिफिट्स।

How To Peel Pomegranate, Pomegranate Peeling Hack

अनार छीलने का आसान तरीका| image credit instagram- chefkunal

Pomegranate Peeling Hack: अनार सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कई लोग इसे सिर्फ इसलिए खाने से बचते हैं क्योंकि इसे छीलना मुश्किल लगता है। दाने निकालते समय हाथ गंदे हो जाते हैं और नाखूनों में दाग भी पड़ जाते हैं। ऐसे में सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक आसान हैक शेयर किया है, जिसकी मदद से आप बिना गंदगी फैलाए मिनटों में अनार के दाने निकाल सकते हैं।

अनार छीलने का नया हैक (New Hack for Peeling Pomegranate)

स्टेप 1
शेफ कुणाल कपूर द्वारा बताए गए हैक के अनुसार, सबसे पहले अनार के ऊपरी हिस्से को चाकू से काटकर अलग कर दें।

स्टेप 2
ऊपरी हिस्से को अलग करने के बाद आपको अनार में प्राकृतिक रेखाएं (Natural Lines) दिखाई देंगी। इन्हें फॉलो करते हुए ऊपर से नीचे तक चाकू की नोक से चीरा लगाते हुए काट लें।

स्टेप 3
चीरा लगाने के बाद अनार अपने आकार के अनुसार फूल की तरह खिल जाएगा। अब एक बड़े बर्तन में पानी भरें और अनार के टुकड़ों को इसमें डालकर हाथों से दाने निकाल लें।

स्टेप 4
अब अनार के सारे बीजों को पानी में अच्छे से मसलकर साफ करें। ऐसा करने से बीजों में लगे अनार के रेशे ऊपर तैरने लगेंगे, जिन्हें छानकर आसानी से अलग किया जा सकता है।

लीजिए, आपका घंटों का काम इस हैक से मिनटों में हो गया है। अब आप इसे सीधे खा सकते हैं, किसी डिश में शामिल कर सकते हैं या जूस भी बना सकते हैं।

अनार छीलने का बेलन हैक

स्टेप 1:
अनार को काटने से पहले, इसे एक साफ स्लैब या काउंटर पर रख के अपनी हथेली से अनार को हल्का दबाते हुए आगे-पीछे घुमाएं। ऐसा करने से अंदर के दाने ढीले हो जाते हैं।

स्टेप 2:
अब अनार के ऊपरी और निचले हिस्से को चाकू से काटकर हटा दें। इसके बाद, अनार की बाहरी सतह पर चाकू की नोक से हल्के चीरे लगाएं। अंत में, अनार को हाथों से धीरे से खोलें। ऐसा करने से सारे दाने आसानी से बाहर आ जाएंगे।

अनार खाने से होने वाले फायदे (Health Benefits of Pomegranate)

अनार एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और विटामिन C, K से भरपूर होता (NIH – Potent Health Effects of Pomegranate) है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने, पाचन सुधारने, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने और अनार आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, इसलिए इसे हेल्दी डाइट का हिस्सा माना जाता है।। इसके अलावा अनार में एंटी-हाइपरटेंसिव गुण भी होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ ही दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार होते हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें