
Raisin water benefits|फोटो सोर्स – Freepik
Kismis Pani Ke Fayde: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल और लिवर की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो गया है। गलत खानपान, तनाव और अनियमित दिनचर्या इन अंगों पर सीधा असर डालती है। ऐसे में लोग अब आसान और देसी उपायों की तलाश कर रहे हैं, जिन्हें रोजमर्रा की लाइफ में अपनाया जा सके। सुबह खाली पेट किसमिस पानी पीना ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा माना जाता है, जो शरीर को अंदर से साफ करने और हार्ट व लिवर की सेहत को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है।
किशमिश में मौजूद नेचुरल शुगर शरीर को सुबह-सुबह तुरंत एनर्जी देती है। जब इसे रातभर भिगोकर सुबह पिया जाता है, तो यह पाचन तंत्र को धीरे-धीरे एक्टिव करता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करती है। जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या पेट भारी रहने की शिकायत रहती है, उनके लिए किशमिश का पानी राहत देने वाला साबित हो सकता है।
किशमिश पानी लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं और शरीर से जमा हुए टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायक होते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और लिवर से जुड़ी परेशानियों का खतरा कम हो सकता है।
दिल की सेहत के लिए किशमिश का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। यह खून को साफ करने का काम करता है, जिससे हार्ट पर दबाव कम पड़ता है। साथ ही, इसमें मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करने में भी सहायक हो सकता है।
किशमिश में कैल्शियम और बोरॉन जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक हैं। इसका नियमित सेवन हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद कर सकता है और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है। इसके अलावा किशमिश पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है और बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है।
सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से किडनी की सफाई में भी मदद मिलती है। इसमें मौजूद तत्व शरीर से फालतू पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं, जिससे किडनी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता। यह यूरिन से जुड़ी समस्याओं को कम करने और किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में उपयोगी माना जाता है।
रात में 8 से 10 किशमिश को अच्छी तरह धोकर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट सबसे पहले उस पानी को पी लें और चाहें तो किशमिश को चबाकर खा सकते हैं। इसके बाद कम से कम 30 मिनट तक कुछ भी खाने से बचें, ताकि शरीर इसके पोषक तत्वों को अच्छे से मिल सके।
Published on:
26 Jan 2026 03:17 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
