भारत, Jun 07, 2026

पुरुषों के लिए इयररिंग स्टाइल| image credit instagram
Men’s Stylish Earrings: आजकल Men’s Jewellery और Celebrity Fashion Trends तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी अब स्टड, हूप्स और कुंडल जैसे स्टाइलिश इयरिंग पहनकर फैशन स्टेटमेंट बना रहे हैं। अगर आप भी अपने लुक को यूनिक और ट्रेंडी बनाना चाहते हैं, तो Salman Khan, Ranveer Singh और Arjun Kapoor जैसे सेलेब्स के इन ईयररिंग स्टाइल्स से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
अगर आप अपने लिए एक कान में पहनने के लिए कोई इयररिंग डिजाइन खोज रहे हैं लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि कैसा लें, तो एक्टर अर्जुन कपूर के गोल शेप के डायमंड इयररिंग लुक से आइडिया ले सकते हैं। इस तरह के इयरिंग लगभग सभी तरह के कपड़ों के साथ अच्छे दिखते हैं। ऐसे में आप एक कान में छोटा सा चमकदार डायमंड या नग का स्टड पहन सकते हैं।
एक्टर रणवीर सिंह बॉलीवुड में फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करने के साथ ही अपने अतरंगी फैशन के लिए जाने जाते हैं। एक्टर अपने कपड़ों के साथ-साथ अपनी ज्वेलरी के साथ भी काफी एक्सपेरिमेंट करते दिखते हैं। इसलिए आए दिन वे कभी लटकने वाले इयरिंग (Dangler), बड़े गोल्डन हूप्स और कभी-कभी भारी डायमंड स्टड पहने दिख जाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो रेगुलर इस्तेमाल के लिए एक्टर के स्टड्स से आइडिया लेकर अपने लिए इयरिंग चुन सकते हैं।
रणवीर सिंह के बाद अभिनेता आमिर खान भी अपने लुक के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करते दिखते हैं। एक्टर अक्सर फिल्मों और पब्लिक इवेंट्स में एक कान में छोटा सा सिल्वर या डायमंड स्टड पहने देखे जाते हैं। ऐसे में अगर आपको फैशन ट्रेंड फॉलो करना या एक्सपेरिमेंट करना पसंद है, तो आप एक्टर के इस लुक की तरह अपने दोनों कानों में अलग-अलग तरह के इयरिंग पहन सकते हैं।
अभिनेता सलमान खान के सिग्नेचर ब्रेसलेट के साथ ही उनके कानों का कुंडल भी लोग काफी ज्यादा कॉपी करते हैं। एक्टर कुंडल के अलावा अपने लुक के अनुसार कानों में सिल्वर या डायमंड स्टड पहने भी दिख जाते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ ट्रेडिशनल के साथ ही स्टड या बाली से अलग ट्राई करने का सोच रहे हैं, तो आप कुंडल भी ट्राई कर सकते हैं।
बॉलीवुड एक्टर्स के अलावा जाने-माने फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। ऐसे में अगर आप डायमंड स्टड या सिल्वर और गोल्डन हूप्स पहनकर बोर हो गए हैं, तो आप करण जौहर की तरह ब्लैक स्टड इयरिंग भी पहन सकते हैं, जो देखने में यूनिक लगने के साथ ही बेहद स्टाइलिश भी लगते हैं।
Published on: 07 Jun 2026 01:57 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।