14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Spring Season Food List: मौसम के हिसाब से खाएं सीजनल फल-सब्जियों से मिलेगा सेहत को डबल फायदा

Spring Season Food List: स्वस्थ रहने का सबसे आसान और असरदार तरीका है संतुलित आहार लेना। लेकिन अगर यही आहार मौसम के अनुसार चुना जाए, तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है। मौसमी फल और सब्जियां न सिर्फ ज्यादा ताजा होती हैं, बल्कि इनमें पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
image
भारत

Jan 31, 2026

Seasonal eating benefits, Fresh fruits and vegetables, Spring season healthy foods,Spring diet benefits,

Spring healthy diet tips|फोटो सोर्स – Freepik

Spring Season Food List: जैसे ही वसंत ऋतु आती है, शरीर की जरूरतें भी बदलने लगती हैं। इस मौसम में हल्का, ताजा और पोषण से भरपूर भोजन सेहत के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। सीजनल फल और सब्जियां न सिर्फ स्वाद में बेहतर होती हैं, बल्कि इनमें मौजूद नैचुरल विटामिन और मिनरल्स शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। वसंत के मौसम में सही आहार अपनाने से पाचन सुधरता है, इम्युनिटी बढ़ती है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है यही वजह है कि मौसम के हिसाब से खाना सेहत को डबल फायदा देता है।

मौसम के हिसाब से खाएं सीजनल फल-सब्जियां

पपीता

पपीता पाचन के लिए बेहद लाभकारी फल माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है। कब्ज, गैस या पेट की अन्य समस्याओं से परेशान लोगों के लिए पपीता किसी वरदान से कम नहीं है। नियमित सेवन से दिल की सेहत भी बेहतर रहती है।

प्लम

प्लम वसंत ऋतु का एक पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें मौजूद फाइबर और सोर्बिटोल पाचन सुधारने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करते हैं। यह त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी सहायक होता है।

ब्रोकली

ब्रोकली पोषण का पावरहाउस मानी जाती है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-सी और ए भरपूर मात्रा में होते हैं। यह आंखों, त्वचा और इम्यून सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद है। ब्रोकली दिल की बीमारियों और अन्य पुरानी समस्याओं के जोखिम को भी कम करती है।

पत्ता गोभी

पत्ता गोभी विटामिन-के से भरपूर होती है, जो हड्डियों और दिल की सेहत के लिए जरूरी है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है। आप इसे सलाद, सब्जी या स्टर-फ्राई के रूप में आसानी से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

मटर

मटर वसंत ऋतु की एक बेहतरीन सब्जी है, खासकर शाकाहारी लोगों के लिए। इसमें प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं। मटर पाचन को बेहतर बनाती है और शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देती है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!