
Tea Rusk Bad for Skin|फोटो सोर्स – Freepik
Tea Side Effects On Skin: अक्सर लोग चाय के साथ रस्क डुबोकर खाने को एक मामूली आदत मानते हैं, लेकिन स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह कॉम्बिनेशन आपकी त्वचा के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। ज्यादा शक्कर, रिफाइंड कार्ब्स और बार-बार चाय पीने की आदत शरीर में सूजन और ग्लाइकेशन को बढ़ा सकती है, जिसका असर सीधे स्किन पर दिखता है। नतीजा पिंपल्स, डलनेस और समय से पहले एजिंग। इसलिए अगर आपको अपनी त्वचा का ख्याल है, तो इस रोज़मर्रा की आदत पर ध्यान देना जरूरी है।
रस्क देखने में भले ही हल्का और हेल्दी लगे, लेकिन असलियत कुछ और है। ज्यादातर रस्क मैदा, रिफाइंड शुगर, सस्ते तेल और प्रिजर्वेटिव्स से बने होते हैं। इनमें फाइबर और जरूरी पोषक तत्व लगभग नहीं के बराबर होते हैं। जब आप इसे चाय के साथ खाते हैं, तो शरीर में ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है, जिसका असर सीधे स्किन पर पड़ता है।
चाय में मौजूद कैफीन और रस्क की रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स मिलकर शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ाते हैं। यही सूजन आगे चलकर मुंहासों, रेडनेस और स्किन डलनेस की वजह बन सकती है। बार-बार ब्लड शुगर बढ़ने से कोलेजन भी कमजोर होता है, जिससे समय से पहले झुर्रियां दिखने लगती हैं।
आपने सुना होगा गट हेल्थ अच्छी तो स्किन अच्छी। रस्क आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाता है और हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। इसका नतीजा होता है कब्ज, ब्लोटिंग और खराब पाचन। जब शरीर टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकाल पाता, तो वही टॉक्सिन्स पिंपल्स, एलर्जी और स्किन रैश के रूप में नजर आते हैं।
चाय में मौजूद कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट करता है। वहीं रस्क में कोई हेल्दी फैट नहीं होता जो त्वचा को नमी दे सके। इसका असर यह होता है कि स्किन रूखी, खिंची-खिंची और बेजान लगने लगती है।
अगर आप चाय छोड़ नहीं सकते, तो उसके साथ कुछ हेल्दी ऑप्शन चुनें। जैसे भुने मखाने, सींग-चना, मुट्ठी भर नट्स या घर का बना होल-ग्रेन स्नैक। इससे न सिर्फ आपकी स्किन बल्कि ओवरऑल हेल्थ भी बेहतर रहेगी।
Published on:
04 Feb 2026 05:05 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
