AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Bryan Johnson will Amar By 2039 News : हम अमर बनने जैसी बातें धार्मिक कथाओं में सुनते आ रहे हैं। अब ये कल्पना सच होते दिख रही है। इसके लिए एक अरबपति अमेरिकन शख्स हर साल 17 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। अमेरिका के टेक बिजनेसमैन और बायोहैकर ब्रायन जॉनसन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि वो 2039 तक अमर हो जाएंगे। हालांकि, ब्रायन लंबे समय से इस दावे को लेकर चर्चा में हैं।
ब्रायन जॉनसन के जीवन का लक्ष्य है- अमरता प्राप्त करना। इसलिए वो सोशल मीडिया X पर लिखे हैं "मृत्यु पर विजय प्राप्त करना मानवता की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।" बता दें, ब्रायन जॉनसन उम्र घटाने की तकनीकों को लेकर लंबे समय से काम कर रहे हैं। ब्रायन कहते हैं कि अमर होना असंभव जैसा नहीं है। और ना ही ये कोई चमत्कार है, क्योंकि प्रकृति इसे पहले ही कर चुकी है। ये बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग प्रॉब्लम है। इसे हल किया जा सकता है।
अरबति ब्रायन अमर बनने के लिए काफी लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। टेक मिलियनेयर ब्रायन हर साल अपनी हेल्थ और एंटी-एजिंग लाइफस्टाइल पर करीब 2 मिलियन डॉलर (लगभग 17 करोड़ रुपए) से भी ज्यादा खर्च करते हैं। इनका दावा है कि ये सपना 2039 तक पूरा हो जाएगा।
दरअसल, लैब में ब्रायन का क्लोन तैयार किया जा रहा है। फिलहाल उनकी उम्र 48 की है लेकिन, पूरी तरह से क्लोन तैयार होने पर वो 18 के जवान लड़के की तरह दिखाई देंगे। अगर ये फॉर्मूला सफल रहा तो दुनिया की तस्वीर बदल सकती है।
ब्रायन जॉनसन अब इतने चर्चित हैं कि साल 2024 में उनके जीवन पर डॉक्यूमेंट्री बन चुकी है। डॉन्ट डाय (Don't Die) नेटफ्लिक्स पर है। यहां पर आप इनके जीवन को बेहद करीब से देख सकते हैं।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
19 Dec 2025 10:51 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।