AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
World Most Stunning Christmas Trees:क्रिसमस का जश्न आते ही दुनिया भर में सजे-धजे क्रिसमस ट्री हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं। इस फेस्टिव सीजन में कुछ क्रिसमस ट्री अपनी भव्यता, अनोखे डिजाइन और शानदार लाइटिंग की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ग्लैमर से भरपूर इन ट्रीज में कहीं लग्जरी का टच है तो कहीं परंपरा और आर्ट का खूबसूरत मेल, जो इन्हें दुनिया के सबसे चर्चित और वायरल क्रिसमस ट्री बना रहा है।
दुनिया के सबसे मशहूर क्रिसमस ट्री में न्यूयॉर्क का नाम सबसे ऊपर आता है। इस ट्री की पहचान है इसकी Swarovski स्टार, जो दूर से ही चमकती नजर आती है। हर साल लाखों लोग इसे देखने या इसकी लाइटिंग सेरेमनी का हिस्सा बनने पहुंचते हैं। अब यह सिर्फ ट्री नहीं, बल्कि क्रिसमस की एक परंपरा बन चुका है।
पेरिस के Galeries Lafayette में इस बार क्रिसमस ट्री को खास अंदाज में सजाया गया है। कांच के गुंबद के नीचे रखा यह ट्री किसी बड़े गिफ्ट बॉक्स जैसा लगता है, जिसे कपड़े और रिबन से सजाया गया है। इसकी रचनात्मक सजावट हर किसी का ध्यान खींच रही है।
दुबई ने क्रिसमस को अपने लक्जरी स्टाइल में मनाया है। यहां एक फाइव-स्टार होटल में गोल्डन डिजाइन और चमकदार लाइट्स से सजा क्रिसमस ट्री लगाया गया है। यह ट्री कम और एक शानदार आर्ट पीस ज्यादा लगता है।
ब्राजील का रियो डी जेनेरियो क्रिसमस को थोड़ा अलग अंदाज में मनाता है। यहां एक क्रिसमस ट्री झील के बीच तैरता नजर आता है, जो रात में पानी में खूबसूरत रोशनी बिखेरता है।इसके अलावा Botafogo Bay में लगाया गया बड़ा ट्री लाखों लाइट्स से सजा है। पीछे का नेचुरल नजारा इसे फोटो के लिए परफेक्ट बनाता है।
लिथुआनिया की राजधानी विलनियस ने इस साल पारंपरिक क्रिसमस को चुना है। शहर के मुख्य चौक में एक प्राकृतिक स्प्रूस ट्री लगाया गया है, जिसे हल्की पीली रोशनी और पारंपरिक सजावट से सजाया गया है।
एक ऊंचा प्लेटफॉर्म बनाया गया है, जिससे लोग पास जाकर सजावट को निहार सकते हैं। पूरा माहौल पुराने ज़माने के क्रिसमस की याद दिलाता है।
इटली के छोटे से शहर Gubbio का क्रिसमस ट्री सबसे अलग है। यहां कोई एक पेड़ नहीं, बल्कि पूरे पहाड़ पर लाइट्स लगाकर क्रिसमस ट्री का आकार बनाया जाता है।यह परंपरा कई सालों से निभाई जा रही है और दूर-दूर से दिखाई देने वाला यह ट्री स्थानीय लोगों के लिए गर्व का प्रतीक है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
23 Dec 2025 03:43 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।