
Ajit Pawar की मौत पर Yogi Adityanath का भावुक संदेश
Yogi Adityanath on Ajit Pawar death: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद दुख भर है। बारामती में हुए एक दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया। इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक जगत, सामाजिक संगठनों और आम जनता में गहरा दुख देखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर अजित पवार को याद करते हुए शोक संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि यह घटना अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।
NDA के घटक दलों सहित कई राजनीतिक नेताओं ने अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने उन्हें एक मजबूत, अनुभवी और जनप्रिय नेता बताया। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके योगदान को याद करते हुए भावुक संदेश साझा कर रहे हैं।
अजित पवार को महाराष्ट्र के कद्दावर नेताओं में गिना जाता था। उन्होंने राज्य की राजनीति में कई अहम भूमिकाएं निभाईं। उनके अचानक निधन को महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। कई नेताओं का कहना है कि उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
Updated on:
28 Jan 2026 01:14 pm
Published on:
28 Jan 2026 01:10 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
