AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

मंगलवार को लखनऊ में बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर लखनऊ में केस दर्ज हुआ है, उनके साथ ही जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह और उनके गनर के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है। बता दें कि मांडवी सिंह जौनपुर में महाराजगंज ब्लॉक की प्रमुख हैं। सोमवार 29 दिसंबर को उनके पति विनय सिंह लखनऊ में ही सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में स्वास्तिका सिटी कॉलोनी के मेन सड़क पर ही दीवार उठा रहे थे। बता दें कि इसी इलाके में बाहुबली धनंजय सिंह और कोडीन कफ सिरप मामले में जेल भेजे गए बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की आलीशान कोठी है।
सड़क पर उठा रहे दीवाल का कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया तो विनय सिंह ने धनंजय सिंह को फोन लगा दिया, गरमा गर्मी के बीच लोगों ने धनंजय सिंह से बात करने से मना कर दिया। इस पर विनय के साथ आए लोग रायफल दिखाने लगे जिस पर कालोनीवासियों ने तगड़ा विरोध किया, इस पर विनय सिंह भड़क उठा और ईंट उठा कर लोगों को मारने दौड़ पड़ा। उसने गनर से बोला- राइफल निकालो ,इसके बाद कॉलोनी में अफरा तफरी मच गई।
मंगलवार को कॉलोनी के लोगों ने पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर से मुलाकात की और उस दिन की घटना का वीडियो सौंपा। कमिश्नर के आदेश पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह, विनय सिंह और 8-10 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने केवल आरोपी विनय सिंह की शिकायत पर कॉलोनी वालों पर FIR दर्ज की थी। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी की आईटी सेल ने भी इसे लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इस विवाद में एक बार फिर पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम जुड़ने के बाद राजनीति गर्म हो गई है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Updated on:
31 Dec 2025 11:45 am
Published on:
30 Dec 2025 11:43 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।