10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा जैसा कांड लखनऊ में! अचानक कुएं में समा गया युवक, ईयरबड ने बचाई जान

Lucknow Bike Accident : लखनऊ में नोएडा जैसा कांड हो गया। यहां एक युवक की बाइक खेत में जा गिरी और वह कुएं में। मंगेतर की एक कॉल ने युवक की जान बचा ली।

2 min read
Google source verification

कुएं में गिरा युवक, PC- Image Generated By Chatgpt

लखनऊ : रात के घने अंधेरे और कोहरे में एक युवक घर जा रहा था। कोहरा घना होने की वजह से विजिबिलिटी ना के बराबर थी। तभी एक तेज मोड़ आ गया और युवक ने बाइक से संतुलन खो दिया। बाइक सीधे खेत में जा गिरी। खेत में एक कुआं था। युवक कुएं में जा गिरा।

कुएं में पानी था। पानी और दलदल होने कीवजह से युवक धीरे-धीरे कुएं में डूबने लगा। युवक का आधा शरीर कुएं में डूब चुका था। तभी उसने कुएं में उकरी हुई दो ईंटे ढूंढ़ ली और उनका सहारा लेकर खड़ा हो गया और अपने बचाव का प्रयास करने लगा। युवक ने हेलमेट लगा रखा था, पीठ पर एक बैग भी था…जिसमें कुछ सामान था।

युवक ने उतार फेंका सारा सामान

युवक ने खुद को हल्का करने के लिए हेलमेट और बैग उतारकर फेंक दिया। तभी एक चमत्कार जैसा कुछ हुआ। युवक ने अपना फोन बाइक के फोन होल्डर में लगा रखा था, जिसमें वह मैप देख रहा था और युवक ने ईयरबड भी लगा रखे थे। युवक के बाइक से गिरने के बाद उसका फोन तो बाइक में ही रह गया। लेकिन, ईयरबड उसके कान में ही लगे रहे। तभी उसका फोन बजता और इयरबड में आवाज आती है। यह फोन उसकी मंगेतर का था। उसने इयरबड पर टैप करके फोन उठाया।

मंगेतर के कॉल ने बचाई जान

मंगेतर ने पूछा- कहां हैं आप … युवक का जवाब था कुएं में। युवक ने पूरा घटनाक्रम बताया और उसकी मंगेतर ने उसके दोस्त को फोन किया और दोस्त ने पुलिस को फोन करके जगह और अन्य चीजों की जानकारी दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया। फिलहाल युवक की स्थिति सामान्य है।

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अर्जुनगंज निवासी रितेश जायसवाल चौक में एक दुकान पर सेल्समैन हैं। बुधवार को रायबरेली में शिवगढ़ निवासी रितेश की मौसी के घर समारोह था। रात 10 बजे दुकान बंद करने के बाद रितेश चौक से अपनी बाइक लेकर मौसी के घर के लिए निकले। इसी दौरान हादसा हो गया। यह हादसा नोएडा के इंजीनियर युवराज जैसा ही था।