5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाइनीज मांझे से हुई मौतों को माना जाएगा हत्या: CM योगी का बड़ा ऐलान

Chinese Manjha Update: चाइनीज मांझे की वजह से हो रही मौतों के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा है कि चाइनीज मांझे की खरीद बिक्री और सप्लाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ravendra Mishra

Feb 05, 2026

CM Yogi, BJP

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। PC: IANS

UP News: उत्तर प्रदेश में अब चाइनीज मांझे का इस्तेमाल और बिक्री करना जान पर भारी पड़ सकता है। प्रदेश में पतंगबाजी के इस जानलेवा शौक के कारण लगातार हो रही मौतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। सीएम योगी ने स्पष्ट कर दिया है कि चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को अब 'हत्या' की श्रेणी में रखा जाएगा और दोषियों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज होगा। दरअसल यूपी में एक साल में ही चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटना के 8 मामले सामने आए हैं। इस वजह से योगी सरकार ने चाइनीज मांझे के खिलाफ ये एक्शन लिया है।

बैन के बाद भी बिक्री पर सीएम नाराज

हाल ही में हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की क्लास लगाई। उन्होंने सख्त लहजे में पूछा कि जब चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है, तो यह बाजारों में कैसे बिक रहा है? सीएम ने इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए प्रदेशभर के पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों में तत्काल छापेमारी शुरू करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अवैध मांझे की सप्लाई करने वालों की पहचान करने के साथ ही भंडारण करने वालों और इसे बेचने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाए जो मिसाल बने।

लखनऊ की दर्दनाक घटना

सरकार की इस सख्ती के पीछे 4 फरवरी को लखनऊ में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना है। यहां बाइक से जा रहे एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) की गर्दन चाइनीज मांझे की चपेट में आने से कट गई थी। मांझा गले में फंसते ही वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े और करीब 10 मिनट तक तड़पते रहे। अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक का नाम मोहम्मद शोएब बताया जा रहा है। इस घटना ने प्रशासन और सरकार को हिलाकर रख दिया है।

छापेमारी और जागरूकता अभियान

सीएम योगी ने पुलिस को निर्देश दिया है कि तत्काल छापेमारी की जाए और जनता के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। लोगों को यह समझाया जाए कि यह मांझा कितना खतरनाक है। सरकार ने साफ कर दिया है कि चाइनीज मांझे की सप्लाई और इस्तेमाल के मामले में अब कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी की लापरवाही से जान जाती है तो उसे गंभीर अपराध मानकर सीधे हत्या की धाराओं में शामिल किया जाएगा।

चाइनीज मांझे के 8 मामले

लखनऊ में एमआर की मौत के साथ पूरे यूपी में सिर्फ एक साल के अंदर 8 दर्दनाक मामले देखने को मिल चुके हैं।

  1. जौनपुर में 4 जनवरी 2026 को चाइनीज मांझे से गर्दन कटने से एक डॉक्टर की मौत हो गई थी। बाइक से घर लौट रहे डॉक्टर की गर्दन में चाइनीज मांझा फंस जाने से उनकी गले की हड्डी कट गई।
  2. लखनऊ में 11 दिसंबर 2025 को बाइक से अपने घर जा रहे युवक की गर्दन कट गई थी। डॉक्टरों ने गले में सात टांके लगाकर युवक की जान बचाई थी।
  3. जौनपुर में 10 दिसंबर 2025 को बेटे को स्कूल छोड़कर बाइक से लौट रहे कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप तिवारी की मौत हो गई थी। रास्ते में चाइनीज मांझे से उनका गला कट गया था।
  4. शाहजहांपुर में 23 अक्टूबर 2025 को थाना कांट क्षेत्र के नगला जाजू निवासी 26 वर्षीय रवि शर्मा पत्नी के साथ ससुराल जा रहे थे। रोजा के हांडा पुल के पास चाइनीज मांझा गर्दन में लगा। इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
  5. अलीगढ़ में 30 सितंबर 2025 को 28 साल के सलमान स्कूटर से दुकान जा रहे थे। जमालपुर पुल पर चाइनीज मांझा गर्दन में फंसने से गर्दन कट गई। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
  6. गोरखपुर में 29 जुलाई 2025 को अमित गुप्ता मां के साथ बाइक से धर्मशाला जा रहे थे। रास्ते में चाइनीज मांझा गर्दन में फंस गया जिससे गले की नसें कट गईं। हालांकि डॉक्टरों ने काफी लंबे ऑपरेशन के बाद उनकी जान को बचा लिया।
  7. शाहजहांपुर में 11 जनवरी 2025 ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल शाहरुख हसन की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई।