AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Brajesh Pathak On Samajwadi Party: संसद का शीतकालीन सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच चुनाव सुधार के मुद्दे पर तीखी बहस देखने को मिल रही है। इस बीच यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कराने का दायित्व चुनाव आयोग का है।
समाजवादी पार्टी (SP) समेत कई विपक्षी पार्टियों के नेता SIR के जरिए सरकार पर कथित तौर पर धांधली करने का आरोप लगा रहे हैं। यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने विपक्ष के आरोप को खारिज किया। उन्होंने कहा, " चुनाव में शुचिता बरकरार रखने के लिए उन्हीं नागरिकों और मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम हो जो भारत में मतदान करने के लिए अधिकृत हैं। उसकी परिभाषा भारत के संविधान पर लिखी हुई है।"
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, "हम सभी कार्यकर्ता शुचिता और पारदर्शिता पूर्ण चुनाव के लिए बूथ पर जाकर गणना प्रपत्र फॉर्म जमा करा रहे हैं। मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत फॉर्म 6, 7 और 8 के माध्यम से नाम को जोड़ना, हटाना और पता परिवर्तन के लिए काम करेंगे। इसमें किसी को तकलीफ नहीं है। केवल संभावित हार देखकर सपा के लोग उल्टे-सीधे आरोप लगा रहे हैं।"
वहीं, CM ब्रजेश पाठक ने कहा, "बिहार में जंगलराज और गुंडाराज की हार हुई है। उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी के गुंडाराज और जंगलराज की हार होगी। उत्तर प्रदेश PM नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं और मजबूत कानून व्यवस्था की वजह से बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।"
इससे पहले मंगलवार को सपा नेता अखिलेश यादव ने SIR प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था, "उत्तर प्रदेश में अब तक 10 BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) इस प्रक्रिया में अपनी जान गंवा चुके हैं। हम मांग करते हैं कि मृतक BLO's के परिवार को 1 करोड़ रुपए की अनुदान राशि और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।"
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
10 Dec 2025 04:22 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।