AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

UP Politics: उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बीच बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा है कि राज्य में अवैध रूप से रहने वाले लोगों को बाहर किया जाएगा। CM योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को कड़ी से कड़ी सजा भी दी जाएगी।
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, "जो भी अवैध रूप से घुसते हुए पाया जाएगा, उसे वोटर लिस्ट और राज्य के साथ-साथ देश से भी हटा दिया जाना चाहिए। राज्य सरकार इस पर लगातार काम कर रही है।" CM योगी के आदेश को लेकर उन्होंने कहा, "कोई भी घुसपैठिया यहां बसा है, उसे जरूर बाहर किया जाएगा। कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा भी दी जाएगी।"
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कि जहां तक विपक्षी राजनीतिक पार्टियों की शिकायतों की बात है, आप उनसे सीधे पूछ सकते हैं कि उनकी क्या शिकायतें हैं। बिहार का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां 65 लाख गलत नामों को मतदाता सूची से हटाया गया था। गलत तरीके से नाम हटाने या जोड़ने संबंधी कोई शिकायत बिहार में किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं दी। इसी तरह उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया के जरिए अवैध तरीके से रहने वाले लोगों, मतदाता सूची में दोहरे नाम और मृत लोगों के नाम को हटाया जाएगा।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक BJP के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया को लेकर काम कर रहे हैं। सपा पर हमला बोलते हुए डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, "समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हत्या, लूट, डकैती, रेप और प्लॉट, घरों और दुकानों पर अवैध कब्जे आम बात थी। हमारी सरकार में किसी भी अपराधी पर कड़ी कार्रवाई होगी।''
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
08 Dec 2025 04:47 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।