9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिंदू बनकर रचाई शादी, बेटी के होते ही खोली पहचान, पत्नी पर बनाया मांस खाने का दबाव

UP Crime News: लखनऊ से सामने आए इस मामले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपना धर्म और नाम छिपाकर उससे शादी की।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anuj Singh

Feb 09, 2026

रितेश बना मोहम्मद आसिफ

रितेश बना मोहम्मद आसिफ

Lucknow Crime News: लखनऊ से एक बहुत चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक पर आरोप है कि उसने अपना असली धर्म छिपाकर एक हिंदू लड़की से शादी की। पीड़िता का कहना है कि यह सब धोखे और साजिश से हुआ। पीड़िता बताती है कि करीब 10 साल पहले आरोपी ने खुद को रितेश मौर्य नाम बताया था। उसने आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। उस समय पीड़िता को बिल्कुल पता नहीं था कि लड़का मुस्लिम है और उसका असली नाम कुछ और है।

बेटी के जन्म के बाद खुली सच्चाई

शादी के लगभग दो साल बाद जब उनकी पहली बेटी पैदा हुई, तब आरोपी ने अपना असली नाम मोहम्मद आसिफ बताया। पीड़िता को उस समय समझ आया कि उनके साथ बड़ा धोखा किया गया है। शादी पूरी तरह छल-कपट से हुई थी। सच्चाई सामने आने के बाद आसिफ और उसके परिवार का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। पीड़िता का आरोप है कि उन्हें डराया-धमकाया गया। मानसिक दबाव डालकर जबरन उनका धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद उनकी दो और बेटियां हुईं। पीड़िता ने यह भी बताया कि उस पर जबरन मांस खाने के लिए दबाव डाला गया, जो उसके धार्मिक के खिलाफ था। आरोपी पर यह भी इल्जाम है कि उसने शारीरिक शोषण किया और मानसिक व शारीरिक रूप से बहुत प्रताड़ना की।

दूसरी महिला के साथ रहने लगा

अभी मोहम्मद आसिफ पीड़िता और बच्चों को छोड़कर किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है। वह न तो पत्नी की कोई जिम्मेदारी निभा रहा है और न ही बच्चों की देखभाल कर रहा है। पीड़िता ने थाने में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन उसका कहना है कि पुलिस ने उसका पूरा सहयोग नहीं किया। पुलिस आरोपी का पक्ष ले रही है, जिससे उन्हें न्याय मिलने में बहुत परेशानी हो रही है।

न्याय की मांग

पीड़िता ने प्रशासन और पुलिस से गुहार लगाई है कि इस मामले की पूरी निष्पक्ष जांच हो। मोहम्मद आसिफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्हें और उनके बच्चों को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए।