10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

‘…उमर खालिद की विचारधारा का जिन्न आ चुका है’, CM ममता बनर्जी पर भी दिनेश शर्मा ने साधा निशाना

Dinesh Sharma On CM Mamata Banerjee: दिनेश शर्मा ने पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। दिनेश शर्मा ने कहा कि ममता बनर्जी को लग रहा है कि कुशासन के कारण उनकी सत्ता जाने वाली है, इसलिए SIR को रोकने की बात कर रही हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Jan 09, 2026

mp dinesh sharma targeted west bengal cm mamata banerjee made big statement

दिनेश शर्मा ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर साधा निशाना। फोटो सोर्स-IANS

Dinesh Sharma On CM Mamata Banerjee: राहुल गांधी द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था को डेड इकॉनमी कहे जाने पर BJP सांसद दिनेश शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का हर अनुमान गलत साबित होता है। दुनिया में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

'भारत की अर्थव्यवस्था 7.4 प्रतिशत से भी तेज गति से आगे बढ़ी'

उन्होंने कहा कि RBI ने 7.3 प्रतिशत अर्थव्यवस्था में उछाल का अनुमान लगाया था। IMF समेत अन्य संस्थानों ने इसे 6.5 से 7 प्रतिशत के आसपास बताया था, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था 7.4 प्रतिशत से भी तेज गति से आगे बढ़ी है। इसका मुख्य कारण निजी उपभोग और घरेलू मांग रही है।

सरकार ने शुरूआती इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाया

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, '' सरकार ने शुरूआती इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाया है। सेवा क्षेत्र में भी 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही वित्तीय सेवाओं, IT सेक्टर और अन्य सेक्टरों में 9.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। व्यापार और होटल्स में भी 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सेवा निर्यात में भी 8 से 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मुद्रास्फीति पर नियंत्रण, इनकम टैक्स और GST में सुधारों से उपभोक्ताओं और व्यवसायों को राहत, कच्चे तेल की कम कीमतें और RBI की ब्याज दर में कटौती के कारण यह सब संभव हुआ है। यह भारत के लिए अद्भुत है।''

CM ममता बनर्जी पर दिनेश शर्मा ने साधा निशाना

BJP सांसद दिनेश शर्मा ने कि भारत की अर्थव्यवस्था 2030 तक 7.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने वाली है। भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है। पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर चल रही राजनीति पर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि ममता बनर्जी को लग रहा है कि कुशासन के कारण उनकी सत्ता जाने वाली है, इसलिए SIR को रोकने की बात कर रही हैं। बिहार जैसे राज्य में SIR हो चुका है। अन्य राज्यों में 70 प्रतिशत तक यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो क्या पश्चिम बंगाल कोई अलग राज्य है?

उन्होंने कहा, '' उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकार के एक्शन पर रिएक्शन की बात करता है, तो सरकार के पास कठोर दंड का विकल्प भी है। दंड ही नहीं होगा, बल्कि ऐसा होगा कि 3 पीढ़ियां याद रखेंगी। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह हिंदू है या मुसलमान। कानून को हाथ में लेने वालों पर कठोरतम कार्रवाई होगी। संवैधानिक तरीके से की गई कार्रवाई के खिलाफ अगर कोई असंवैधानिक तरीके से रुकावट पैदा करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का विकल्प भी है।''

'तिहाड़ जेल इंतजार कर रहा है'

उन्होंने कहा कि PM मोदी और गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने वालों में शरजील इमाम और उमर खालिद की विचारधारा का जिन्न आ चुका है। इन लोगों का तिहाड़ जेल इंतजार कर रहा है।