
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फोटो सोर्स बीजेपी
UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट आज विधानसभा में पेश होने जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसे राज्य के विकास को नई रफ्तार देने वाला है। उन्होंने कहा कि आम आदमी के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने वाला बजट है। उनके मुताबिक यह बजट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के लिए खास योजनाएं लेकर आएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार आज वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने जा रही है। जिसे अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बजट से पहले कहा कि यह राज्य के इतिहास में आंकड़ों के लिहाज से सबसे बड़ा बजट होगा। और विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर है। पानी, बिजली, सड़क, स्कूल और अस्पताल जैसे बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में भी बड़े प्रावधान किए जाने की संभावना है, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह बजट खास तौर पर महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रोजगार के अवसर बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि यह बजट आम आदमी के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। सरकार का लक्ष्य प्रदेश को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाना है, ताकि उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था में अग्रणी भूमिका निभा सके।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Updated on:
11 Feb 2026 11:58 am
Published on:
11 Feb 2026 09:18 am

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)