13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या ज्यादा बढ़ गई दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई… BJP में अंदरूनी घमासान पर अखिलेश का वार!

अखिलेश यादव ने योगी की ब्रह्मोस फोटो पर तंज कसते हुए दिल्ली-लखनऊ टकराव का संकेत दिया। बीजेपी के भीतर नाराजगी और कोर वोटर से दूरी की चर्चा है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
image
लखनऊ

Feb 13, 2026

योगी-हाईकमान तनाव पर सियासत तेज

योगी-हाईकमान तनाव पर सियासत तेज Source- X

UP Politics: यूपी में BJP के अंदर चल रही कलह और योगी-हाईकमान के बीच तनाव की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। पिछले कुछ समय से पार्टी के अंदर कई मुद्दे उठे हैं, जिनसे नाराजगी साफ दिख रही है। उत्तर प्रदेश में BJP को कई मोर्चों पर चुनौतियां मिल रही हैं। ब्राह्मण भोज से लेकर UGC के मुद्दे तक, और हाल ही में विधायक द्वारा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को घेरने की घटनाएं सामने आई हैं। इन सबने पार्टी के अंदर असंतोष को बढ़ाया है। BJP नेताओं और कोर वोटर्स में दूरी बढ़ती जा रही है, जिससे BJP की चिंता बढ़ गई है। विश्लेषकों मानते हैं कि ये छोटी-छोटी घटनाएं बड़ी कलह की ओर इशारा कर रही हैं।

योगी आदित्यनाथ और दिल्ली हाईकमान के बीच तनाव!

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की BJP हाईकमान के बीच मतभेद की बातें लंबे समय से चल रही हैं। कहा जाता है कि दोनों के बीच अच्छा तालमेल नहीं है। दिल्ली की गद्दी को लेकर योगी और कुछ बड़े नेताओं में टकराव की अफवाहें आम हैं। कई बार योगी को मुख्यमंत्री पद से हटाने की कोशिशें भी बताई जाती हैं, लेकिन योगी की जनता में जबरदस्त लोकप्रियता के कारण ये कोशिशें कामयाब नहीं हो पाईं। ये टकराव अब चुनावी मुद्दा भी बन रहा है।

अखिलेश यादव का तंज और ब्रह्मोस फोटो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने फेसबुक पर कवर फोटो बदल दी। इसमें वे ब्रह्मोस मिसाइल के साथ दिख रहे हैं। ये फोटो उत्तर प्रदेश में लखनऊ के डिफेंस कॉरिडोर और ब्रह्मोस मिसाइल के उत्पादन को लेकर योगी सरकार के फोकस को दिखाती है। हाल ही में पेश किए गए बड़े बजट के बाद ये फोटो लगाई गई, जो यूपी को डिफेंस हब बनाने का संदेश दे रही है। इस फोटो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि अब क्या बुलडोज़र की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे… दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई कुछ ज़्यादा ही आगे बढ़ गयी है क्या? अखिलेश का इशारा साफ है कि वे योगी की इस फोटो को दिल्ली-लखनऊ के बीच चल रही लड़ाई से जोड़ रहे हैं। वे BJP पर निशाना साधते हुए इसे चुनावी हथियार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या ये कलह BJP के लिए खतरा?

पिछले कुछ समय से चल रहीं अंदरूनी नाराजगी, विधायकों का असंतोष और योगी-हाईकमान का तनाव विपक्ष के लिए मौका बन रहा है। अखिलेश जैसे नेता इन मुद्दों को भुनाने में जुटे हैं। आने वाले समय में देखना होगा कि BJP इस कलह को कैसे संभालती है और योगी की लोकप्रियता कितना असर डालती है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!