30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव का हमला: भाजपा की सत्ता पटरी से उतरी, मंत्री-विधायक टकराव पर ‘बंधक’ वाला आरोप

Mahoba News: महोबा में मंत्री-विधायक विवाद पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर तीखा हमला बोला।

less than 1 minute read
Google source verification

महोबा

image

Mohd Danish

Jan 30, 2026

akhilesh yadav attack bjp mahoba row

अखिलेश यादव का हमला | Photo Video Grab

Akhilesh Yadav Attack BJP Mahoba: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महोबा में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत के बीच हुए टकराव को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने इस घटनाक्रम को भाजपा सरकार की “आपसी टकराहट” करार देते हुए कहा कि यह मामला सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में यही हाल है।

स्वतंत्र देव सिंह बने बंधक

अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि क्षेत्र की बदहाल सड़कों, गांवों में पेयजल संकट और जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को लेकर भाजपा विधायक ने अपने ही मंत्री को “बंधक” बना लिया। उन्होंने इसे सरकार की नीतियों और कामकाज पर सवाल खड़ा करने वाला उदाहरण बताया।

डबल इंजन सरकार पर कटाक्ष

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के ‘डबल इंजन’ ही नहीं, बल्कि “डिब्बे भी आपस में टकरा रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्री और विधायक विकास की बजाय पैसे कमाने और जमीन पर कब्जा करने में लगे हैं, जबकि जनता की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

आने वाले चुनावों पर भविष्यवाणी

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भाजपा के विधायक खुद अपनी सरकार के मंत्री के खिलाफ खड़े हो रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि पार्टी अगले चुनाव में हार की ओर बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि हालात ऐसे हैं कि भाजपा को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिलेंगे।

महोबा की घटना को ‘नमूना’ बताया

अपने बयान में अखिलेश यादव ने महोबा की घटना को सिर्फ एक “नमूना” करार दिया और कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में यही स्थिति है। उन्होंने निष्कर्ष निकालते हुए कहा कि भाजपा की सत्ता अब “पटरी से उतर चुकी है” और जनता में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।