AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

गुरुवार सुबह महाराजगंज जिले के गोरखपुर-सोनौली नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। बाबू पैसिया चौराहे के पेट्रोल पंप के पास कार और बस में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना सुबह घने कोहरे के बीच हुई। इस हादसे में शामिल कार संख्या UP53CH0472 और बस UP53HT0289 के बीच हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि कार का एयरबैग समय रहते खुल गया, अन्यथा नुकसान और अधिक गंभीर हो सकता था। इस दुर्घटना में कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जो गर्भवती बताई जा रही है।
दुर्घटना के बाद घायलों को चीख-पुकार सुन लोकल लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तुरंत पहुंच कर एंबुलेंस की व्यवस्था की। घायल नसीम पुत्र साफी मुहम्मद, अख्तर सिद्दीकी पुत्र इसरार और साबिया पत्नी सलीम को NHAI 1033 एंबुलेंस के माध्यम से CHC रतनपुर ले जाया गया। गर्भवती महिला को गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफ़र किया गया है। SO नौतनवा पुरुषोत्तम राव ने बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अभी महिला की स्थिति की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। इस दुर्घटना के बाद जेसीबी के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त कार को घटनास्थल से हटाकर थाना में खड़ा किया गया। स्थानीय पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखी। हादसे की वजह से हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
11 Dec 2025 04:29 pm
Published on:
11 Dec 2025 03:07 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।