AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Indian Army Hot Air Balloon:डॉ. आंबेडकर नगर (महू) में भारतीय सेना की 3 ईएमई सेंटर ने देश में अब तक का सबसे व्यापक हॉट एयर बलून 'गजराज' एक्सपेडिशन शुरू किया है, जो भोपाल से पुणे तक लगभग 750 किलोमीटर का आसमानी सफर तय करेगा।
बुधवार को एमसीटीई परिसर से ब्रिगेडियर आरएस रंधावा ने विशाल बलून को फ्लैग ऑफ किया, जिसके बाद यह सेंधवा की ओर रवाना हुआ। 30 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत हॉट एयर बलून भोपाल, आष्टा, महू, सेंधवा, धुले औरंगाबाद, अहमदनगर होते हुए 7 दिसंबर को पुणे पहुंचेगा, जहां इसका समापन होगा। (MP News)
एक्सपेडिशन के पायलट इन कमांड लेफ्टिनेंट कर्नल आशुतोष कुमार के अनुसार अभियान में देश का सबसे बड़ा 3 लाख 15 हजार क्यूबिक फीट क्षमता वाला गजराज बलून उड़ाया जा रहा है, जिसकी बास्केट भी देश में सबसे विशाल है। यह यात्रा देश की एकता और अखंडता का संदेश लेकर की जा रही है।
इस सिद्धांत के अनुसार गर्म हवा से ऊपर उठने वाला यह बलून बाहरी हवा की दिशा आगे बढ़ता है। इसे मोड़ा नहीं जा सकता और 10-20 किमी घंटा की हवा की गति इस उड़ान के लिए सबसे अनुकूल मानी जाती है।
बलून को लगातार गर्म हवा देने के लिए 8 एलपीजी सिलेंडर लगाए गए हैं। मैदान पर बलून को पहले फैलाया गया, बड़े पंखों से ठंडी हवा भरी गई और फिर बर्नर से गर्म हवा देकर उड़ान भरवाई गई।
तेज हवा में बलून नियंत्रण में नहीं रहता। लेफ्टिनेंट कर्नल आशुतोष कुमार के अनुसार गलत हवा की दिशा या तेज गति से बास्केट पलटने का जोखिम बढ़ जाता है इसलिए लैंडिंग सबसे संवेदनशील मोमेंट होता है। (MP News)
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
04 Dec 2025 07:33 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।