5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तेरी बहन भाग गई ‘ कहना पड़ा भारी, ताने से भड़के पड़ोसी ने चचेरे दामाद के साथ मिलकर दी खौफनाक मौत

UP Crime news : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तानों से उपजा खौफनाक बदला। पड़ोसी और चचेरे दामाद ने मिलकर शादी वाले घर में लूट के इरादे से दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
ताने से भड़के पड़ोसी ने चचेरे दामाद के साथ मिलकर की वारदात

ताने से भड़के पड़ोसी ने चचेरे दामाद के साथ मिलकर की वारदात , फोटो सोर्स -X

UP crime news : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक वारदात सामने आई है ,यहां थाना बरनाहल क्षेत्र में एक दंपति को महज ताना मारना इतना महंगा पड़ गया कि उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से एक मृतक का पड़ोसी है और दूसरा उनका चचेरा दामाद।

तानों ने बना दिया कातिल

यह पूरा मामला थाना बरनाहल क्षेत्र के फूलापुर गांव का है। दरअसल, मुख्य आरोपी आनंद की बहन कुछ समय पहले किसी दूसरे समाज के लड़के के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इस बात को लेकर पड़ोसी महेश चंद्र और उनकी पत्नी अनीता देवी अक्सर आनंद को ताना मारते थे। वे कहते थे कि 'तेरी बहन तो भाग गई'। यह बात आनंद को भीतर ही भीतर चुभ रही थी और उसने बदला लेने की ठान ली।

शादी वाले घर में लूट और कत्ल का प्लान

महेश चंद्र के घर में 18 फरवरी को उनके छोटे बेटे की शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और काफी जेवरात भी रखे थे। आनंद ने इसी मौके का फायदा उठाने की सोची। उसने मृतक के चचेरे दामाद अर्जुन को अपने साथ मिलाया और उसे लालच दिया कि शादी वाले घर में बड़ी लूट हाथ लगेगी। 26 जनवरी की रात दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

एक टॉर्च ने खोल दी पोल

वारदात के दौरान आरोपियों ने पहले महेश चंद्र को गोली मारी। तभी उनकी पत्नी अनीता वहां आ गई और उन्होंने आरोपियों को पहचान लिया। पहचान उजागर होने के डर से आरोपियों ने अनीता की भी गोली मारकर हत्या कर दी और घर में रखे जेवरात लूटकर फरार हो गए। लेकिन भागते समय आरोपी अर्जुन की टॉर्च मौके पर ही छूट गई। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो परिजनों ने बताया कि यह टॉर्च उनकी नहीं है। इसी टॉर्च के जरिए पुलिस कातिलों तक जा पहुंची।

घटनास्थल पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री

मामले की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया था। कड़ी कोशिशों के बाद पुलिस की पांच टीमों ने आनंद और अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटे गए जेवरात और दो तमंचे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।