6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैनपुरी, Apr 06, 2026

सुहागरात के लिए कमरे में गया पति, दुल्हन को देखते ही भागा-भागा पहुंचा थाने

UP Marriage Fraud Case: मैनपुरी में शादी के बाद दूल्हे के साथ हुआ बड़ा खेल। सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई पता चली तो दूल्हे के उड़े होश। जानिए क्या है पूरा मामला।

Wedding fraud case, groom complaint, marriage dispute, police investigation

सुहागरात पर दूल्हे के साथ हुआ बड़ा खेल | (फोटो सोर्स- gemini)

UP Marriage Fraud Case: हर किसी का सपना होता है कि उसकी शादी धूमधाम से हो और नई जिंदगी की शुरुआत खुशियों के साथ हो। लेकिन उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दूल्हे की खुशी चंद घंटों में ही मातम में बदल गई। सुहागरात पर जैसे ही दुल्हन की सच्चाई सामने आई, तो दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई।

खुशियों के बीच हुआ बड़ा खुलासा

मैनपुरी के किशनी थाना इलाके के एक युवक की शादी 25 मार्च को बड़े धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन शादी के सिर्फ तीन दिन बाद यानी 28 मार्च को दूल्हे को एक ऐसी सच्चाई पता चली, जिसे सुनकर उसके होश ही उड़ गए। दूल्हे का आरोप है कि जिसे वह अपनी पत्नी बनाकर घर लाया था, वह महिला नहीं बल्कि एक मंगलामुखी (किन्नर) है।

जेवर और नकदी लेकर मायके भाग गई दुल्हन

युवक का कहना है कि जैसे ही सच्चाई का पता चला, घर में तनाव का माहौल हो गया। इस खुलासे के बाद दुल्हन अपने मायके वापस चली गई। आरोप यह भी है कि वह जाते समय शादी में मिले तमाम कीमती जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई। युवक का कहना है कि उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है।

ससुराल वालों पर धोखाधड़ी का आरोप

पीड़ित दूल्हे ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि ससुराल वालों ने शादी से पहले इस बात को छुपाकर रखा और धोखे से उसकी शादी करा दी। दूल्हे और उसके परिजनों का आरोप है कि इस पूरी शादी को एक सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया। दूल्हे के पिता का कहना है कि लड़की पक्ष ने जानबूझकर अंधेरे में रखा। अब पीड़ित परिवार न केवल अपने साथ हुए इस धोखे के लिए न्याय मांग रहा है, बल्कि शादी में खर्च हुए रुपयों और चोरी हुए जेवरात की बरामदगी की भी गुहार लगा रहा है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस ने युवक की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके। फिलहाल, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें