5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिनदहाड़े भाजपा पार्षद की पत्नी की हत्या, मची सनसनी; बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम

MP News: मध्यप्रदेश के मंदसौर में भाजपा पार्षद की दिनदहाड़े हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

less than 1 minute read
Google source verification

MP News: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में गुरुवार की शाम सनसनी फैल गई। भाजपा पार्षद की पत्नी की बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर अ​धिकारियों सहित थाना का पुलिस बल मौके पर पहुंला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, शहर के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद शाहिद मेव की पत्नी शाम के वक्त करीब साढ़े पांच बजे अभिनंदन क्षेत्र में थी। उस दौरान वह ऑटों में बैठकर घर की ओर जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। इसके बाद एक युवक ने अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

एसपी विनोद मीना ने बताया कि रुबीना की हत्या धारदार हथियार से की है। हत्या रुबीना के सौतेले बेटे और शाहिद की अन्य पत्नी के बेटे साहिल ने उसके दोस्त के साथ मिलकर की है। साहिल और उसके दोस्त की तलाश की जा रही है। रुबीना और शाहिद की शादी पांच-छह माह पहले हुई थी। शादी के बाद से ही घर में विवाद चल रहा था। जिसके बाद रुबीना के लिए अलग से शाहिद ने अभिनंदन में किराए पर घर लिया था। मृतिका का चौथा पति शाहिद था। शाहिद की तीसरी पत्नी रुबीना थी।