AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
Mathura Holi 2025: ब्रज के मंदिरों में होली बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। इस होली में भी श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन किए और ब्रज के मंदिरों में होली का आनंद दिया। पर्यटन विभाग के अनुमान के मुताबिक, मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, राधाकुंड, गोवर्धन, बलदेव, रावल और गोकुल में 50 लाख से अधिक भक्त होली मनाने के लिए उपस्थित हुए, जो बीते वर्ष से 25 प्रतिशत से अधिक है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल यानी 2024 में करीब 40 लाख श्रद्धालुओं ने ब्रज की होली का आनंद उठाया था।
दरअसल, ब्रज की भूमि पर पूरे साल ही श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है, लेकिन कुछ खास पर्व पर श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ोतरी हो जाती है। इन पर्वों में नववर्ष, होली, श्रावण, श्री कृष्ण जन्माष्टमी और दीपावली और होली शामिल है। इस साल भी होली से पहले श्रद्धालुओं ने मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, बरसाना में डेरा डाल दिया था।
आपको बता दें कि 7 मार्च को बरसाना में लड्डू होली और अगले दिन यानी 8 मार्च को लठामार होली खेली गई। बीते साल के मुताबिक, इस साल ब्रज में भारी भीड़ देखी गई। इसके बाद, अगले दिन नंदगांव की होली को देखने के लिए भी भारी भीड़ रही, जबकि रंगभरनी एकादशी पर बांके बिहारी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शनों के लिए पहुंचे और दर्शन किए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिला पर्यटन अधिकारी अहतराम अली ने बताया कि भीड़ को देखकर लगता है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल लगभग 50 लाख से अधिक श्रद्धालु पर्यटकों ने ब्रज की होली मनाई है, जो पिछले वर्ष से कहीं अधिक है। वहीं, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश मंदिर, वृंदावन का ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, बरसाना का लड़ली मंदिर, नंदगांव का नंद भवन, बलदेव का दाऊजी मंदिर, गोकुल, रावल, गोवर्धन में भक्तों की काफी भीड़ रही।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
17 Mar 2025 09:43 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।