7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा, Jun 07, 2026

प्रेमानंदजी को हंसाने वाले जॉनी और जोजो ने सुनाई आपबीती, बोले- 24 घंटे बंद रहे, खाने पीने को भी नहीं मिला

Johnny Jojo: संत प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले जॉनी और जोजो 24 घंटे बाद मिल गए हैं। जोजो और जॉनी ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ कि जब 24 घंटे तक अटैची में बंद रहे।

Vrindavan News, Johnny Jojo, Teddy Bear Lost, Rahul Mishra, Banke Bihari, Lost and Found, Uttar Pradesh News, News Update

जॉनी और जोजो राहुल के साथ।

Johnny and Jojo met in Mathura after 24 hours: मथुरा वृंदावन में प्रेमानंद महाराज को खिलखिला कर हंसाने वाले जॉनी और जोजो (टैडीबियर) 24 घंटे अटैची में बंद रहे। जॉनी और जोजो के गायब होने से कॉमेडियन राहुल मिश्रा परेशान हो गए। उन्होंने खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस संबंध में उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई।‌ काफी खोजबीन के बाद जोजो और जॉनी अटैची में बंद मिले। इसके बाद राहुल मिश्रा को सुकून मिला।

मथुरा परिक्रमा करने के लिए आए थे राहुल मिश्रा

दरअसल, जयपुर राजस्थान से राहुल मिश्रा परिक्रमा करने के लिए उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन आए थे। 4 और 5 जून की रात को ई रिक्शा से होटल पहुंचे, जहां चालक को किराया देने के बाद अटैची उतरना भूल गए। राहुल ने शोर मचाया, लेकिन ई रिक्शा चालक मौके से निकल गया। राहुल मिश्रा ने बताया कि उन्होंने काफी खोजा लेकिन ई रिक्शा नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर खोजने का प्रयास किया। स्वयं उन्होंने भी ई रिक्शा की खोज की।

24 घंटे बाद जॉनी और जोजो वापस मिले

कॉमेडियन राहुल मिश्रा ने बताया कि करीब 24 घंटे बाद जॉनी और जोजो वापस मिले। जो अटैची में ही बंद थे। जॉनी और जोजो के मिलने के बाद राहुल मिश्रा ने राहत की सांस ली। बातचीत के दौरान राहुल मिश्रा ने बताया कि उन्होंने बांके बिहारी से प्रार्थना की थी कि जॉनी और जोजो से मिलवा दे। उनकी प्रार्थना स्वीकार हुई और जॉनी और जोजो उन्हें मिल गये।  बातचीत के दौरान राहुल मिश्रा ने जॉनी और जोजो  का प्रदर्शन भी दिखाया।

बांके बिहारी से की गई प्रार्थना हुई सफल

बातचीत के दौरान बताया जॉनी और जोजो ने बताया  कि 24 घंटे से अटैची में बंद है। ऐसा पहली बार हुआ है। कुछ खाने पीने को भी नहीं मिला है। उन्होंने बांके बिहारी से प्रार्थना कि अटैची से बाहर निकलवा कर बॉस से मिला दे और बांके बिहारी ने उनकी प्रार्थना स्वीकार की और उन्हें बॉस मिल गए। 

जॉनी और जोजो के प्रदर्शन से प्रेमानंद महाराज काफी आनंदित हुए थे

जॉनी और जोजो उस समय चर्चा में आए थे। जब कॉमेडियन राहुल मिश्रा संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान जॉनी और जोजो के प्रदर्शन को देखकर प्रेमानंद महाराज खिल खिलाकर हंसने लगे थे। उन्होंने जॉनी और जोजो के साथ कॉमेडियन राहुल मिश्रा के प्रदर्शन की काफी सराहना की थी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें