AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Indresh Maharaj Latest News: इंद्रेश उपाध्याय की शादी हाल ही में जयपुर के ताज होटल में हुई। इस शादी में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। जिनमें जया किशोरी से लेकर बी प्राक तक का नाम शामिल है। हालांकि इस शादी समारोह की कुछ लोगों ने आलोचना भी की। शादी के बाद इंद्रेश महाराज ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
'VrindaPath' यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में इंद्रेश महाराज आलोचकों को करारा जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कर रहे हैं, '' भैया, संसार में आप चाहे कितनी भी उपलब्धियों को प्राप्त कर लो, कितनी भी श्रेष्ठताओं को प्राप्त कर लो और अब मैं कह सकता हूं कितनी भी कथाएं-प्रवचन कर लो, ये संसार आपका कभी ना था, ना होगा और ना हो सकता है। लाल जी हमेशा आपके थे, हमेशा आपके हैं और हमेशा आपके रहेंगे।''
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, '' बहुत आसान होता है किसी पर कुछ भी बोल देना और उसमें भी विशेष रूप से कोई कथावक्ता हो। आध्यात्मिक व्यक्ति हमेशा मौन रहता है। उनकी तरफ से ठाकुर जी बोलते हैं और जब ठाकुर जी बोलते हैं तो महाभारत होता है।''
उन्होंने कहा, ''हमारे जीवन का एक नव प्रसंग प्रारंभ हुआ। बहुत लोगों ने प्रेम दिया। वहीं कुछ लोगों ने ये भी कहा कि बाबा कि इतनी बड़ी शादी हुई। सभी लोगों को प्रणाम करता हूं। मुझे पता था ये होगा।'' उन्होंने कहा कि आज के भारत में सब्जी बेचने वाले भी लगातार 4 साल सब्जी बेच लेते हैं तो वो भी अपना घर बना सकते हैं। भारत इतना योग्य है।
इंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि उनकी शादी में खाने की चीजों नें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया गया था। साथ ही वह नॉन अल्कोहोलिक विवाह था। उन्होंने कहा कि हम आप से प्रार्थना करते हैं कि मौन रहना शुरू करें। सभी विषय-विकारों को छोड़कर ठाकुर जी की सेवा करो।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
25 Dec 2025 05:30 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।