14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री बनाएंगे राजनीतिक दल; पार्टी के नाम से लेकर इन बातों का किया जिक्र

Alankar Agnihotri to Form Political Party: निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री राजनीतिक दल बनाएंगे। जानिए उनकी पार्टी का नाम क्या होगा?

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
suspended pcs officer alankar agnihotri plans to form political party know what its name mathura

निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री बनाएंगे राजनीतिक दल। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Alankar Agnihotri to Form Political Party: निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने शुक्रवार को बांकेबिहारी की नगरी से बड़ी घोषणा की। उन्होंने राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान किया है।

UP News in Hindi: 'सनातन' या 'सवर्ण समाज पार्टी' होगा नाम

ब्राह्मण सेवा संघ के स्वागत समारोह में अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उनकी पार्टी का नाम 'सनातन' या 'सवर्ण समाज पार्टी' होगा। जल्द ही प्रक्रिया इसके लिए शुरू की जाएगी। उन्होंने समारोह में शामिल होने से पहले ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए।

Mathura News in Hindi: 'वोट बैंक की राजनीति हावी'

शुक्रवार को ब्राह्मण सेवा संघ ने श्रीहरिदास धाम में अलंकार अग्निहोत्री के सम्मान समारोह आयोजित किया था। इस दौरान अलंकार अग्निहोत्री ने कहा, '' स्वर्ण समाज हाशिए पर आ चुका है। वोट बैंक की राजनीति हावी है। इसी वजह से जिस तरह से अपना दल और अन्य दल अपने वोटर के मन मुताबिक चल रहे हैं, साथ ही सरकार में भागीदार बने हैं। ऐसे ही एक अलग पार्टी बनाने की आवश्यकता है।''

Uttar Pradesh News in Hindi: चुनाव आयुक्त से जल्द मिलेंगे अलंकार अग्निहोत्री

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने कहा, " मैंने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर राजनीतिक दल बनाने का निर्णय लिया है। पार्टी का नाम सनातन या सवर्ण समाज पार्टी होगा। चुनाव आयुक्त से जल्द ही मिलकर आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।''

Sanatan Party: 'मंदिर का खजाना सरकार चाहती है'

इस दौरान बांकेबिहारी मंदिर गलियारा को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर का खजाना सरकार चाहती है। सेवायतों और ब्रजवासियों का बांकेबिहारी मंदिर है। उन्होंने कहा कि सेवायतों के अनुसार ही सारी व्यवस्था की जानी चाहिए।

UGC को लेकर अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने जबरन लोकसभा में सवर्ण जाति के लोगों के खिलाफ एक काला कानून पारित किया। इसी काले कानून के विरोध में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था। अब इस मुद्दे पर आवाज उठनी शुरू हो गई है।

मीडिया से बातचीत में अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि बैठक में 3 अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। पहला मुद्दा UGC से जुड़ा है, जो 13 जनवरी 2026 को प्रकाशित हुआ था। दूसरा मुद्दा SC-ST एक्ट को लेकर है, जिसे उन्होंने देश का सबसे बड़ा काला कानून बताया और कहा कि इसे सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निष्कासित किया जा चुका है। तीसरा विषय वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर से जुड़ा है, जहां सरकार द्वारा अधिकरण की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया गया है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!