AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Ghosi By Election Update: घोसी उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (SP) ने उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है।समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया है। आपको बताते हैं सुजीत सिंह के बारे में।
सुजीत सिंह घोसी से पूर्व विधायक रहे सुधाकर सिंह के बेटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुजीत सिंह 2 बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। उनके दो भाई और एक बहन हैं। वह सबसे छोटे हैं। उनके एक भाई का नाम अजीत प्रताप है। वहीं दूसरे भाई का नाम अमित सिंह है।
सुजीत सिंह ने भारतीय विद्यापीठ विश्वविद्यालय पुणे से 2013 में MBA किया। बताया जाता है कि वह अपने बैच के टॉपर भी रहे। इसी वजह से उन्हें विश्वविद्यालय की तरफ से गोल्ड मैडल भी दिया गया। 2015 में सुजीत ने शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ से इकोनॉमिक्स में PHD की ड्रिगी भी हासिल की।
2023 में हुए उपचुनाव में सुधाकर सिंह ने BJP उम्मीदवार दारा सिंह चौहान कोकरारी शिकस्त दी थी। इस जीत के बाद समाजवादी पार्टी में खासा उत्साह देखने को मिला था और सुधाकर सिंह पार्टी नेतृत्व, विशेषकर अखिलेश यादव के काफी करीबी माने जाने लगे थे। हालांकि उनके निधन के बाद घोसी विधानसभा सीट रिक्त हो गई। इसी वजह से समाजवादी पार्टी इस सीट से किसी अन्य चेहरे को मैदान में उतारने के पक्ष में नहीं थी।
पार्टी का मानना है कि फिलहाल क्षेत्र की जनता की सहानुभूति सुधाकर सिंह के परिवार और उनके बेटे के साथ है। घोसी सीट पर सुधाकर सिंह की एक अलग पहचान और मजबूत पकड़ रही है। वह आम लोगों के बीच सहज रूप से उपलब्ध रहते थे और सीधे संपर्क में रहते थे। इन सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए सपा ने उपचुनाव में सुधाकर सिंह के बेटे को उम्मीदवार बनाकर जीत की रणनीति तैयार की है।
गौरतलब है कि घोसी सीट पूर्व विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई थी। सुधाकर सिंह का हाल ही में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में बीमारी के चलते निधन हो गया था। वह साल 2023 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को हराकर विधायक बने थे।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
26 Dec 2025 04:38 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।