3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather News: पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ गया मौसम का मिजाज, अगले 2 दिनों तक तेज हवा और बारिश की आशंका

Mau Weather: मऊ जिले में मौसम का मिज़ाज अचानक बदल गया है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे धूप गायब रही और वातावरण में नमी बढ़ गई है। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले […]

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Feb 03, 2026

Mau weather

Mau ka mausam, Pc: Patrika

Mau Weather: मऊ जिले में मौसम का मिज़ाज अचानक बदल गया है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे धूप गायब रही और वातावरण में नमी बढ़ गई है। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले 48 घंटों के दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है।


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। अनुमान है कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।


मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को मऊ का अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।