17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलती ट्रेन में युवती से दरिंदगी, सीट दिलाने के बहाने केबिन में ले गया TTE फिर कर दिया रेप

चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना एसी प्रथम श्रेणी कोच के केबिन में इंदारा व देवरिया के बीच हुई। आरोपी टीटीई की तलाश में पुलिस जुटी है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
image
मऊ

Feb 17, 2026

woman Rape crime

प्रतीकात्मक फोटो। (AI Image)

अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दौड़ रही थी। यात्रियों के लिए यह सफर सामान्य था…लेकिन एक युवती के लिए यही सफर डरावनी कहानी बन गया। आरोप है कि सीट दिलाने का भरोसा देकर एक टीटीई उसे AC फर्स्ट क्लास के केबिन में ले गया और रेप किया।

टिकट नहीं था… AC कोच में खड़ी थी युवती

मऊ की रहने वाली है। गोरखपुर में किराए का कमरा लेकर सेना में भर्ती की तैयारी कर रही है। रविवार को वह मऊ स्टेशन से अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस में सवार हुई। उसके पास टिकट नहीं था।

युवती के मुताबिक, वह AC कोच में खड़ी थी…उम्मीद थी कि किसी तरह सीट मिल जाएगी। इंदारा स्टेशन के पास उसकी मुलाकात एक टीटीई से हुई। टीटीई ने भरोसा दिलाया कि सीट दिला दूंगा। आरोप है कि इसके बाद टीटीई उसे AC फर्स्ट क्लास कोच तक ले गया। फिर अपने केबिन में बैठाया… और दरवाजा अंदर से बंद कर दुष्कर्म किया।

युवती ने हिम्मत जुटाई और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी छोड़कर भाग गया। महिला ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर दी। जैसे ही आरोपी टीटीई को इसकी भनक लगी, वह देवरिया स्टेशन पर उतरकर फरार हो गया।

गोरखपुर पहुंचते ही दर्ज हुआ केस

युवती किसी तरह गोरखपुर पहुंची। सीधे जीआरपी थाने गई। पूरा मामला बताया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, बिहार के रहने वाले आरोपित टीटीई की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया गया है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!