AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Ganga Expressway: मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा गंगा एक्सप्रेस-वे अब लगभग तैयार हो चुका है। करीब 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 15 जनवरी के बाद PM नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है। इसके शुरू होने के बाद मेरठ से प्रयागराज की दूरी महज 6 घंटे में तय की जा सकेगी, जबकि फिलहाल इस सफर में 10 से 12 घंटे का समय लग जाता है।
यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के अधिकारियों के मुताबिक, एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इस पर ट्रायल रन भी शुरू हो जाएगा। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले इस 594 किलोमीटर लंबे मार्ग पर कुल 1498 बड़े स्ट्रक्चर बनाए गए हैं।
| चरण / पैकेज | निर्माण एजेंसी | लागत (करोड़ रुपये) |
|---|---|---|
| पहला चरण | आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स | 1,746 |
| दूसरा पैकेज | अडाणी एंटरप्राइसेस | 1,720 |
| तीसरा पैकेज | अडाणी एंटरप्राइसेस | 2,177 |
| चौथा पैकेज | अडाणी एंटरप्राइसेस | 2,099 |
| कुल लागत | — | 7,742 |
गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway) उत्तर प्रदेश के 12 जिलों से होकर गुजर रहा है। इसमें मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, हरदोई, शाहजहांपुर, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज शामिल है।
गंगा एक्सप्रेस-वे का लाभ दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार गंगा एक्सप्रेस-वे को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना पर काम कर रही है। इस परियोजना के लिए सोमवार को पेश किए गए अनुपूरक बजट में 1,246 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं के लिए 1,865 करोड़ रुपये की राशि भी निर्धारित की गई है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
26 Dec 2025 06:29 pm
Published on:
26 Dec 2025 05:33 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।