
‘घूसखोर पंडत’ पर केंद्र सरकार की सख्ती..
Ghooskhor Pandat Web Series Ban: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मुरादाबाद में कहा कि ब्राह्मण समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने ‘घूसखोर पंडत’ नाम से बनाई गई वेब सीरीज को OTT प्लेटफॉर्म से हटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वेब सीरीज को लेकर समाज में गहरा आक्रोश था और सरकार किसी भी वर्ग की भावनाओं को आहत करने वाले कंटेंट को बर्दाश्त नहीं करेगी।
डिप्टी सीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के विरोध और नाराजगी की जानकारी उन्होंने स्वयं केंद्र सरकार तक पहुंचाई थी। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से आश्वासन मिला कि ‘घूसखोर पंडत’ नाम से कोई भी वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होने दी जाएगी। सरकार की मंशा साफ है कि जाति के आधार पर समाज में वैमनस्य फैलाने वाले प्रयासों पर सख्त कार्रवाई होगी।
गौरतलब है कि फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी से जुड़ी नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। प्रदेश भर में इसके नाम को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों और खासतौर पर ब्राह्मण समाज में तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिली। धार्मिक संगठनों का आरोप है कि वेब सीरीज का नाम समाज विशेष को अपमानित करता है और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकता है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सामाजिक समरसता बनाए रखना है। किसी भी जाति, वर्ग या समुदाय को निशाना बनाकर बनाई गई सामग्री को अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी को भी जाति के नाम पर नफरत और विभाजन की राजनीति नहीं करने दी जाएगी।
समाजवादी पार्टी द्वारा SIR में अनियमितताओं के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा को अपनी हार साफ नजर आ रही है। यूपी की जनता ने गुंडाराज और माफियाराज को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेता अब अपनी हार से बचने के लिए फेस सेविंग के तौर पर SIR का मुद्दा उठा रहे हैं।
शुक्रवार शाम करीब छह बजे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ट्रेन से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। डिप्टी सीएम कांठ रोड स्थित एक होटल में आयोजित एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुरादाबाद आए थे।
Published on:
06 Feb 2026 09:32 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
