28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English

ताजा खबरें

icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Rains: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 6 डिग्री तक लुढ़केगा तापमान, कोहरा और बारिश बढ़ाएंगे ठंड का असर

UP Rains: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। न्यूनतम तापमान में 3 से 6 डिग्री की गिरावट, कई जिलों में घना कोहरा, तेज हवाएं और 27-28 जनवरी को बारिश व वज्रपात की संभावना जताई गई है।

2 min read
Google source verification
Heavy rains in Ratlam, Mandsaur and other places in MP

Heavy rains in Ratlam, Mandsaur and other places in MP- Demo Image

UP Rains Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली थी, लेकिन अब उत्तरी पाकिस्तान पर बने निम्नदाब क्षेत्र के कमजोर पड़ने के बाद प्रदेशभर में ठंड का असर तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक न्यूनतम तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड और अधिक महसूस होगी।

तराई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तराई से सटे जिलों में नमी की पर्याप्त उपलब्धता के चलते कोहरे का घनत्व बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 26 और 27 जनवरी की सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाने का अनुमान लगाया है। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है और वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पिछले शुक्रवार को प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में हुई बारिश के बाद मौसम तंत्र कमजोर पड़ गया है। इसका सीधा असर न्यूनतम तापमान पर पड़ा है और अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों में तीन से छह डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना बनी हुई है। इससे शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं, खासकर सुबह और देर रात के समय।

27-28 जनवरी को फिर बदलेगा मौसम का रुख

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान में फिर से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड के साथ-साथ उमस भी महसूस की जा सकती है।

इन जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना

सोमवार को बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है।

संबंधित खबरें

गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी

27 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर और देहात, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग