AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
मुरैना. महाराष्ट्र के पुणे पुलिस ने मुरैना जिले में स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुणे में हुई गहनों की बड़ी चोरी के मामले में गिरफ्तार कुख्यात आरोपी मनीष कुशवाहा की निशानदेही पर कैलारस क्षेत्र के धुंधी का पुरा गांव से करीब 5 लाख रुपए मूल्य का चोरी का सोना बरामद किया गया है।
पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मूल रूप से कैलारस के धुंधी का पुरा निवासी आरोपी मनीष कुशवाहा पुणे में टाइल्स लगाने का काम करता था। वह काम के बहाने पहले घरों की रेकी करता था और बाद में उन्हीं घरों को अपना निशाना बनाता था। महाराष्ट्र से आई विशेष टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर पी एस सालुंके ने किया। टीम में हवलदार कुलाल शिंदे, भाऊसाहेब राठौर और आरक्षक सुखदेव गावंडे शामिल रहे। स्थानीय जौरा पुलिस ने इस बरामदगी कार्रवाई में पूरा सहयोग प्रदान किया।
जेल के दौरान उसकी मुलाकात सनी सिंह और जल सिंह से हुई, जिसके बाद तीनों ने मिलकर एक संगठित गिरोह बना लिया। इस गिरोह के खिलाफ घर में चोरी और वाहन चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। 27 नवंबर को जब पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तालेगांव दाभाडे के पास घेराबंदी की, तो मनीष ने पुलिस टीम पर देशी पिस्तौल से जानलेवा फायरिंग कर दी थी। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे और उसके साथियों को दबोच लिया था।
आरोपी मनीष कुशवाहा पर 150 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। दीपावली के आसपास पुणे में की गई चोरी के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर मुरैना से 5 लाख रुपए का सोना जब्त किया गया है।
महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को लेकर जौरा आई है। आरोपी पर महाराष्ट्र में गंभीर अपराध दर्ज हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा महाराष्ट्र पुलिस को जांच और कानूनी कार्रवाई में आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
18 Dec 2025 04:21 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।