
फोटो सोर्स- पत्रिका
MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सीएसपी, शहर व सिविल लाइन थाने के टी आई सहित आसपास के थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका।
जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक RJ11 GD 3487 धौलपुर की ओर से मुरैना आ रहा था। मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 06 जेड वी 4955 से रामबरन जाटव, पत्नी रामरती, बहू पूनम और नातिन काव्या के साथ हिंगौना गांव से मुरैना की तरफ निकले थे। सभी जौरा रिश्तेदारी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गुरुवार की शाम करीब 4.45 बजे अंबाह बाइपास के पास नेशनल हाईवे पर चालक ने ट्रक क्रमांक आर जे 11 जी डी 3487 को तेजी व लापरवाही से चलाकर पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहा रामवरन गंभीर रूप से घायल हो गया।
चूंकि हिंगौना गांव नजदीक है, इसलिए सूचना मिलते ही गांव से भी परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और जाम लगा दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर बड़ी मशक्कत के बाद सवा छह बजे जाम खुल सका। उसके बाद यातायात को सामान्य होने में करीब एक घंटा और लगा।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Published on:
12 Feb 2026 08:30 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)