Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

मृत आरक्षकों को पुलिस परिवार ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

डी आई जी ने एक- एक लाख के चेक से परिवारों को दी तात्कालिक सहायता, दो जवानों को मुरैना और दो का भिंड जिले में किया अंतिम संस्कार

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

मुरैना. एक्सीडेंट में मृत हुए पुलिस आरक्षकों के शव मुरैना आए। गुरुवार की सुबह पुलिस लाइन मुरैना में डीआईजी सुनील कुमार जैन सहित पुलिस परिवार के सदस्यों ने शवों पर पुष्पहार चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मृत आरक्षकों के परिजन भी मौजूद थे, उनका रो रोकर बुरा हाल था। डीआईजी ने मृत आरक्षकों के परिजन को एक एक लाख के चेक देकर तत्कालिक सहायदा प्रदान की। आरक्षक विनोद शर्मा का जौार और प्रधान आरक्षक परिमाल सिंह तोमर का थरा नावली अंबाह और आरक्षक प्रदुम्न दीक्षित की फूफ एवं अनिल कौरव भिंड जिले के टंटोन गांव एंडोरी में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व उनको सैनिक सम्मान दिया गया।

परिमाल सिंह के अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाव

प्रधान आरक्षक परिमाल सिंह (53) पुत्र भगवान सिंह तोमर स्थायी निवासी ग्राम नदाकुर, जिला भिण्ड हाल निवासी थरा नावली पोरसा के रहने वाले थे। ये पुलिस विभाग में 16 सितंबर 1993 में भर्ती हुए थे। इनके तीन लडक़े व दो लड़कियां हैं। इनमें से दो लडक़े व दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। सूचना मिलते ही लड़कियां भी ससुराल से नावली थरा गांव पहुंच चुकी हैं। पत्नी सर्वेश व परिजन की रो रोकर बुरा हाल है। उनका गुरुवार को थरा नावली गांव में अंतिम संस्कार किया गया, उसमें बड़ी संख्या में ग्र्रामीण शामिल हुए।

आरक्षक दीक्षित फूफ भिंड में किया अंतिम संस्कार

आरक्षक प्रद्युम्न दीक्षित (43) का उसके गृह ग्राम फूप, थाने के पीछे वार्ड नं. 10 जिला भिण्ड में अंतिम संस्कार किया गया। उनके मुरैना निवास पुलिस लाइन के क्वार्टर नं 09 पर भी मिलने वालों की भीड़ एकत्रित होती रही। वह 16 अक्टूर 2004 को भर्ती हुए थे। उनके पिता वल्लभ कुमार दीक्षित किसान हैं। पत्नी अनीता दीक्षित गृहणी हैं। इनका एक पुत्री रौनक (15) जो कक्षा दसवी और एक पुत्र ओम (11) 11 कक्षा आठवीं में अध्ययनरत है।

19 साल पूर्व भर्ती हुए थे आरक्षक अनिल

आरक्षक अनिल सिंह कौरव (41) का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम टंटोन, पोस्ट शेरपुर, थाना एंडोरी, तहसील गोहद जिला भिण्ड में किया गया। उनके मुरैना निवास क्वार्टर नं. 91 ब्लॉक सी-08 सोलह बीघा नया ब्लॉक पुलिस लाइन मुरैना पर भी मिलने वालों की लाइन लगी रही। वह 29 मई 2006 को भर्ती हुए थे। उनके पिता रामअवतार सिंह कौरव किसान होकर गांव में ही रहते हैं। पत्नी जूली कौरव उनके साथ मुरैना रहती थी। उनका एक पुत्र आदित्य कौरव है जो अध्ययनरत है।

डेढ़ दशक पूर्व कैसर से पिता को खो चुके थे विनोद

आरक्षक विनोद शर्मा (39) संजय नगर कॉलोनी जौरा, जिला-मरैना के निवासी थे इसलिए उनका अंतिम संस्कार जौरा में ही किया गया। वह पुलिस लाइन भिण्ड में पदस्थ थे, इनकी मूल पदस्थापना-29 वीं वाहिनी दतिया (डॉग हैण्डलर) के रूप में थीं। इनकी नियुक्ति 9 जुलाई 2007 की है। पिता शोभाराम शर्मा डेढ़ दशक पूर्व कैंसर से चल बसे। विनोद का बड़ा भाई मनोज शर्मा है जो शव को लेने सागर ग गया था, वह मुरैना से शव को जौरा लेकर गया। पत्नी ममता शर्मा गृहणी होकर भिंड में विनोद के साथ रहती थी। एक बेटा है पुलकित (12) जो कक्षा आठवीं में पढ़ता है।

घायल आरक्षक राजीव की हालत में सुधार

आरक्षक राजीव चौहान (44) निवासी जोशी नगर वार्ड नं. 35 इटावा रोड, जिला-मिण्ड के रहने वाले हैं। वर्तमान में पदस्थापना 5वीं वाहिनी, मुरैना में हैं। इनकी नियुक्ति 24 जुलाई 2007 को हुई थी। इनको एक्सीडेंट के बाद दिल्ली रेफर किया है। इनके परिजन दिल्ली में उनके साथ हैं, उनकी हालत में अब सुधार है। इनके पिता राजवीर चौहान भी गांव में रहकर खेती करते हैं। पत्नी शुभी चौहान उनके साथ रहती है। दो पुत्र शौर्य चौहान (16) वैदिश चौहान (13) 13 अध्ययनरत हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar