
मुरैना. नगर निगम के पास स्थायी ट्रैचिंग, डपिंग ग्राउंड और पर्याप्त संसाधन होने के बाद भी शहर की घनी बस्ती के बीच कचरा डंप किया जा रहा है। जिससे दुर्गंध व गंदगी पसर रही है जिससे हजारों लोग परेशान हैं। निगम के जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते लोग गंदगी के बीच जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
नगर निगम ने निंबी ग्राम वार्ड 4 में करीब 50 बीघा में लाखों रुपए खर्च करके ट्रैचिंग व डंपिंग ग्राउंड तैयार किया है। इसके अलावा पर्याप्त डंपर, जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से रोजाना शहर से 250 टन कचरा निंबी भेजा जा रहा है, उसके बाद भी शहर के महावीर पुरा वार्ड क्रमांक 18 में खाली पड़ी जमीन को डंपिंग ग्राउंड बना दिया है। यहां हजारों टन कचरा पड़ा है। इस एरिया 18, 19 और 15 वार्ड के महावीर पुरा, राठौर कॉलोनी, गंदी पोखर के बीच आता है। इस गंदगी के चलते करीब दस हजार की आवादी प्रभावित हो रही है। इस कचरे के ढेर के आसपास छात्रावास व स्कूल भी संचालित हैं। लोगों को डर इस बात का है कि अगर कचरा नहीं हटाया तो बारिश के समय संक्रमण बीमारी फैल सकती है।
प्रभारी मंत्री की बैठक में भी उठ चुका है मुद्दा
जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने पिछली बार मुरैना आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। उस दौरान पूर्व मंत्री गिर्राज डंडोतिया ने बस्ती के बीच डंप कचरे को उठाने की मांग रखी थी। लेकिन आज तक उक्त मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
प्रभावित हो सकती है स्वच्छता पर रैकिंग
एक तरफ स्वच्छता को लेकर नगर निगम समय समय पर अभियान चलाकर शहर में सफाई करवाती है लेकिन इस कचरे के डंपिंग ग्राउंड पर एक बार भी ध्यान नहीं गया। रैकिंग को लेकर समय समय पर टीम भी शहर में भ्रमण करती है, अगर टीम इस एरिया में पहुंची तो रैकिंग प्रभावित हो सकती है।
महावीर पुरा, राठौर कॉलोनी, गंदी पोखर एरिया में सफाई के दौरान कर्मचारी गाडिय़ों से कचरे को बस्ती के बीच डंप कर रहे हैं। जिससे गंदगी पसर रही है।
निगम के पास पर्याप्त संसाधन होने के बाद भी बस्ती के बीच कचरा डंप किया जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्मी व बारिश में होती है। गर्मी में गंदगी उडकऱ घरों तक पहुंच जाती है।
ऋषिकेश शर्मा, रहवासी
250 टन कचरा निकलता है शहर से रोजाना।
650 के करीब सफाई कर्मचारी हैं नगर निगम में।
08 डंपर हैं कचरा उठाने के लिए।
16 जेसीबी हैं कचरा प्रबंधन के लिए।
37 ट्रैक्टर-ट्रॉली है निगम के पास।
02 स्वास्थ्य अधिकारी व 01 मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी हैं निगम में।
महावीर पुरा बस्ती के बीच कचरे की डंपिंग की शिकायत मिली है। पहले तो क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी जाएगी कि यहां कचरा न डालें और फिर डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से धीरे-धीरे कचरा उठाव किया जाएगा।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
12 Feb 2026 03:40 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)