AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Haq Movie Review: ‘हक’ एक ऐसी फिल्म है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। अगर आपको सामाजिक मुद्दों पर बनी और सशक्त महिला किरदारों वाली फिल्में पसंद हैं, तो यह जरूर देखनी चाहिए। लेकिन अगर आप हल्की-फुल्की इंटरटेन (मस्ती) वाली फिल्में देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म थोड़ी गंभीर लग सकती है।
‘हक’, जिग्ना वोरा की किताब 'बानो: भारत की बेटी' पर आधारित है। रेशु नाथ की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित और बेहद प्रासंगिक है। रेशु नाथ का स्क्रीनप्ले दिलचस्प है, हालांकि लेखन कुछ जगहों पर थोड़ा धीमा है। निर्देशक ने कहानी को सरल रखा है और कानूनी पचड़ों में उलझने नहीं दिया है। शाजिया बानो के मुख्य किरदार को बहुत ही खूबसूरती से उकेरा गया है। पहले हिस्से में शाजिया और सायरा के बीच पनपता तनाव बहुत ही खूबसूरती से पेश किया गया है। अदालती दृश्य और अंतिम संस्कार के दृश्य बेहतरीन हैं। अंतिम दृश्य एक यादगार दृश्य है। यामी गौतम ने एक और यादगार अभिनय किया है। इमरान हाशमी ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) की रहने वाली सुपर मॉडल वर्तिका सिंह एक बेहतरीन खोज हैं, उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म में अच्छा अभिनय (काम) किया है।
कहानी 1980–90 के समय की है, जब देश में महिलाओं के अधिकारों और तलाक के कानूनों पर बहुत चर्चा हो रही थी। यामी गौतम ने ‘शाजिया बानो’ नाम की एक मुस्लिम महिला का किरदार निभाया है। शाजिया का पति अब्बास खान (इमरान हाशमी) उसे छोड़ देता है। वह दूसरी शादी कर लेता है और तलाक के नियमों का गलत इस्तेमाल करता है। शाजिया अपने गुजारे और इज्जत के हक के लिए अदालत जाती है।
कविता, मंजू ने कहा, ‘कुछ फिल्में आपको खुश करने का प्रयास नहीं करतीं, वो आपकी आंखें खोलती हैं। ‘हक’ वैसी ही फिल्म है। शानदार राइटिंग, जबरदस्त एक्टिंग और दमदार निर्देशन देखने को मिलता है।’ एक दर्शक ने फिल्म को पॉवरफुल बताते हुए कहा कि ये फिल्म आपको इमोशनल करेगी और आपसे आसानी से जुड़ जाएगी। अधिकतर लोगों ने यामी और इमरान की एक्टिंग की दिल खोलकर तारीफ की।
कुल मिलाकर, हक एक सशक्त और प्रभावशाली ड्रामा के रूप में उभरती है जो अपने प्रभावशाली अभिनय, भावनात्मक क्षणों और एक मनोरंजक, सुव्यवस्थित क्लाइमेक्स के माध्यम से दर्शकों को प्रभावित करती है। प्रथम मेहता की सिनेमैटोग्राफी संतोषजनक है।
| कास्ट | इमरान हाशमी, यामी गौतम धर, असीम हट्टंगडी, दानिश हुसैन, शीबा चढ्डा और वर्तिका सिंह |
| डायरेक्शन | सुपर्ण एस वर्मा |
| जोनर | कोर्ट रूम ड्रामा |
| रिलीज | 7 नवंबर 2025 |
| रेटिंग | 3 स्टार |
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
07 Nov 2025 06:10 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।